फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Election: जो बाइडन ने भारतवंशी कमला हैरिस की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- वो एक बेहतरीन राष्ट्रपति बनेंगी

Fri, 16 Aug 2024 07:37 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कमला हैरिस की एक बार फिर तारीफ की है। जो बाइडन ने कहा है कि कमला हैरिस एक बेहतरीन राष्ट्रपति बनेंगी। कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद दोनों नेता पहली बार एक साथ देखे गए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति बाइडन ने फिर की कमला हैरिस तारीफ की - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस पहली बार (कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद की औपचारिक उम्मीदवार बनने के) एक साथ दिखे हैं। जो बाइडन और कमला हैरिस गुरुवार को वाशिंगटन डीसी के ठीक बाहर मैरीलैंड के प्रिंस जॉर्ज काउंटी कम्युनिटी कॉलेज में दिखाई दिए। डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यक्रम में बाइडन प्रशासन की तरफ से लाखों अमेरिकियों के लिए 10 आम प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की कीमत में कटौती करने के लिए हाल ही में घोषित सौदे का जश्न मनाया गया। इस बैठक में पार्टी टिकट के पुनर्गठन के कुछ हफ्ते बाद उनकी गतिशीलता की झलक भी देखने को मिली।
विज्ञापन


वह एक बेहतरीन राष्ट्रपति बनने जा रही हैं- बाइडन
इस दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने डिप्टी की प्रशंसा करते हुए कहा कि- हमने जो प्रगति की है, उसमें मेरा एक अविश्वसनीय साथी है, वह एक बेहतरीन राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। कमला हैरिस 5 नवंबर के चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देंगी।
विज्ञापन

बाइडन ने की भारतवंशी कमला हैरिस की तारीफ - फोटो : PTI
राष्ट्रपति उम्मीदवारी के लिए पहली अश्वेत महिला
कमला हैरिस उस वक्त किसी प्रमुख अमेरिकी राजनीतिक दल के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी के लिए शीर्ष पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला बन गईं, जब मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन पिछले महीने व्हाइट हाउस की दौड़ से हट गए और राष्ट्रपति पद के लिए उनका समर्थन किया। कमला हैरिस रिपब्लिकन या डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित होने वाली पहली भारतीय अमेरिकी भी हैं। बता दें कि कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन भारतीय थीं और उनके पिता डोनाल्ड जैस्पर हैरिस जमैका के रहने थे; दोनों ही अमेरिका में अप्रवासी थे।

स्वास्थ्य सेवा अमेरिका में एक अधिकार होना चाहिए- बाइडन
इस दौरान हैरिस ने कहा कि दो साल पहले, बाइडन प्रशासन ने मेडिकेयर को कम दवा की कीमतों पर बातचीत करने का अधिकार दिया था, जिससे मेडिकेयर को दवा की कीमतों पर बातचीत करने के लिए बड़ी फार्मा कंपनियों के साथ एक कदम आगे बढ़ने की अनुमति मिली है। इस मौके पर जो बाइडन ने कहा कि उनका मानना है कि स्वास्थ्य सेवा अमेरिका में एक अधिकार होना चाहिए, न कि एक विशेषाधिकार। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें