टेड्रोस, जो खुद एक इथियोपियन है, उन्होंने कम आय वाले देशों के साथ टीके की खुराक साझा करने की इच्छा नहीं रखने वाले अज्ञात देशों को दंडित किया। कॉन्फ्रेंस के दौरान जब किसी ने यह कहा कि अफ्रीका हमेशा से कॉम्प्लिकेटेड (जटिल) उपचार का इस्तेमाल करने में असमर्थ रहा है, तो उस पर टेड्रोस ने इसकी तुलना एचआईवी/एड्स संकट से कर दी। उन्होंने कहा कि मेरा मतलब है कि यह अतीत की बात है। अभी समस्या सप्लाई की है, हमें बस कोरोना वायरस के टीके दे दें।