फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियाः जिहादियों ने संयुक्त राष्ट्र के सहायता हेलिकॉप्टर में लगाई आग, दो की मौत

Tue, 07 Jul 2020 04:07 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डकार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels
विज्ञापन

पूर्वोत्तर नाइजीरिया में संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों ने संयुक्त राष्ट्र के एक हेलिकॉप्टर में आग लगा दी, इसमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री बांट रहे दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने चरमपंथी समूह बोको हराम से जुड़े आतंकियों पर हमले का आरोप लगाया और रविवार शाम को चेतावनी दी कि हमलावर गंभीर परिणामों के बिना नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि बोको हराम आतंकवादी स्पष्ट रूप से बैक फुट पर हैं और निर्दोष नागरिकों पर उनके बढ़ते हमलों, संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यकर्ताओं सहित उनके हताशा का हिस्सा हैं, यह साबित करने के लिए कि वे अभी भी मजबूत हैं। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में सक्रिय सहायता समूहों के लिए सुरक्षा लंबे समय से एक चिंता का विषय रही है, जहां बोको हराम के दशक लंबे विद्रोह के बीच मानवीय कार्यकर्ताओं का अपहरण और हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन

तुर्की समर्थित बलों के नियंत्रण वाले लीबियाई अड्डे पर हवाई हमले

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में रात भर हुए हवाई हमलों में शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक प्रमुख हवाईअड्डे को निशाना बनाया गया। इसे हाल ही में तुर्की समर्थित बलों ने वापस अपने नियंत्रण में ले लिया था।
त्रिपोली में तैनात बलों के प्रवक्ता कर्नल मोहम्मद गोनोनोउ ने रविवार को कहा कि ये हमले सैन्य कमांडर खलीफा हफ्तार से संबद्ध ‘विदेशी विमानों’ द्वारा किए गए है।

हफ्तार के बलों को संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और रूस का समर्थन प्राप्त है जबकि त्रिपोली को तुर्की, कतर और इटली की साथ मिला हुआ है। लीबिया 2015 से दो प्रतिद्वंदी सरकारों के बीच बंटा हुआ है, एक पूर्व में, जो हफ्तार से संबद्ध है और दूसरी संयुक्त राष्ट्र समर्थित त्रिपोली की सरकार है। इनमें से कई विदेशी समर्थक लीबिया के तेल संसाधनों पर अपना नियंत्रण करने के लिहाज से स्पष्ट तौर पर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें