फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में अब तक 1.16 करोड़ संक्रमित, ब्राजील में 65 हजार से ज्यादा की मौत

Tue, 07 Jul 2020 03:26 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ब्रासीलिया।

सार

  • 65 हजार से ज्यादा हुई ब्राजील में कुल मौतों की संख्या
  • अमेरिका सूची में सबसे ऊपर, यहां 30 लाख के करीब संक्रमित
विज्ञापन
पेरिस में पीपीई पहनकर काम करता हुआ ताबूत बनाने वाली एक कंपनी का कर्मचारी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में कोरोना वायरस के चलते वर्ल्डोमीटर के मुताबिक अब तक कुल 1.16 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 5.39 लाख को पार चली गई है। हालांकि इस दौरान 66.11 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं। लेकिन ब्राजील की हालत अब भी बेहद खराब है। यहां 24 घंटे में 26,051 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि इसी अवधि में 602 लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


ब्राजील में अब तक 16.04 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए जा चुके हैं जो दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर हैं। देश में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा भी 65 हजार के नजदीक पहुंच चुका है। इसके बावजूद सोमवार को यहां पर बार, ब्यूटी सैलून और एस्थेटिक क्लीनिक खोले जा रहे हैं। इनके अलावा छोटी दुकानें और मॉल को छह घंटे तक खोलने की अनुमति दी गई है।

जबकि पहले नंबर पर संक्रमण का शिकार देश अमेरिका कुल 29.83 लाख का आंकड़ा पार करके तीस लाख के करीब पहुंच गया है। अमेरिका में मृतकों की संख्या 1.32 लाख से अधिक है। इस बीच, ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हो गई है। यहां मृतकों का आंकड़ा 44.22 हजार से ज्यादा हो चुका है। 

विज्ञापन

पाकिस्तान : स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर जफर मिर्जा भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मामलों पर पीएम के विशेष सहायक मिर्जा ने कहा कि उन्हें हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं और तभी से वे एहतियात बरत रहे हैं। उधर, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,344 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार को यह आंकड़ा 2,31,000 पार कर गया है। अब तक 50 लोगों की जान चली गई है। 

हॉलीवुड अभिनेता निक कोर्डेरो की कोरोना से मौत
हॉलीवुड अभिनेता निक कोल्डेरो की कोरोना से मौत हो गई है। ब्रॉडवे अभिनेता निक कोर्डेरो, जिन्हें ‘बुलेट्स ओवर ब्रॉडवे’ में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें टोनी पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था। वह 41 वर्ष के थे।

मिसिसिपी के स्पीकर को हुआ कोरोना

अमेरिका में मिसिसिपी राज्य की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष फिलिप गुन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य फिलिप गुन ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी। वह पहले संक्रमित पाए गए सदन के एक अन्य सदस्य के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र हिंदू सियासी दल के संस्थापक की कोरोना से मौत

दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र हिंदू राजनीतिक दल के राष्ट्रीय नेता और पार्टी के संस्थापक सदस्य जयराज बाचू का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। डरबन निवासी 75 वर्षीय बाचू का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें देश में हिंदुत्व का सबसे प्रमुख प्रचारक माना जाता था। देश में योग कार्यक्रम शुरू करने में भी उनका बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें