फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान: जापान के अरबपति युसाकू मेजावा दिसंबर में करेंगे अंतरिक्ष यात्रा, रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया

Thu, 13 May 2021 04:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को

सार

जापान के अरबपति युसाकू मेजावा इस साल दिसंबर में अंतरिक्ष यात्रा करेंगे। वे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन जाएंगे। 
 
विज्ञापन
जापान के अरबपति युसाकू मेजावा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के अरबपति युसाकू मेजावा इस साल दिसंबर में अंतरिक्ष यात्रा करेंगे। वे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन जाएंगे। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


इससे पहले मेजावा ने घोषणा की थी कि वह एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के पहले अंतरिक्ष यात्री होंगे। उन्होंने 2023 में स्पेस एक्स के मिशन से चांद की सैर करने के लिए टिकट खरीदा था।  मेजावा जापान के अरबपति कारोबारी और आनलाइन फैशन फर्म जोजो के संस्थापक हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार उनकी 3.6 अरब डॉलर से ज्यादा की नेटवर्थ है। 

अब तक 19 देशों के 243 लोग गए
नासा के अनुसार, 19 देशों के 243 लोग अब तक आईएसएस का दौरा कर चुके हैं, और फ्लोटिंग प्रयोगशाला में 108 देशों और क्षेत्रों के शोधकर्ताओं से 3,000 से अधिक अनुसंधान और शैक्षिक जांच की है।

विज्ञापन


क्या करता है अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, एक बड़ा अंतरिक्ष यान है। यह पृथ्वी की निचली कक्षा में रहता है। यह अंतरिक्ष में एक बड़ी प्रयोगशाला की तरह है। इसमें अंतरिक्ष यात्री हफ्तों या महीनों तक रहते हैं और माइक्रोग्रैविटी में रहकर विभिन्न प्रकार के प्रयोग करते हैं।
 
पूर्व सोवियत संघ का मीर अंतरिक्ष स्टेशन, जो बाद में रूस द्वारा संचालित किया गया था, वह 1986 से 2001 तक ही चालू था। वहीं आईएसएस 1998 से अभी तक अंतरिक्ष में सक्रिय है। आईएसएस, पांच अंतरिक्ष एजेंसी: नासा (संयुक्त राज्य अमेरिका), रोस्कोसमोस (रूस), जेएएक्सए (जापान), ईएसए (यूरोप) और सीएसए (कनाडा) के बीच अनुकरणीय सहयोग के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें