फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: प्रशिक्षण के दौरान हादसे का शिकार हुए दो सैन्य हेलीकॉप्टर, क्रैश में एक की मौत, सात लापता

Sun, 21 Apr 2024 08:46 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार देर रात दो जापानी मिलिट्री हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसमें अब तक एक का शव बरामद हुआ है, अन्य सात लोग लापता हैं। हालांकि अब तक दोनों हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण पता नहीं लग पाया है। वहीं लापता सात लोगों की खोज जारी है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : MSDF HOMEPAGE/ VIA JIJI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार देर रात दो जापानी मिलिट्री हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसमें अब तक एक का शव बरामद हुआ है, अन्य सात लोग लापता हैं। हालांकि अब तक दोनों हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण पता नहीं लग पाया है। वहीं लापता सात लोगों की खोज जारी है।
विज्ञापन


जापान के दो हेलीकॉप्टर रात में प्रशांत महासागर के इजू द्वीप पर पनडुब्बियों का मुकाबला करने का अभ्यास कर रहे थे। टोरीशिमा द्वीप के पास रात 10:38 के आसपास एक हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया, उसके कुछ क्षणों बाद ही विमान से एक आपातकालीन सिग्नल प्राप्त हुआ। इसके लगभग 25 मिनट बाद करीबन 11:04 पर इसी क्षेत्र में प्रशिक्षण कर रहे दूसरे विमान से भी संपर्क टूट गया। जापान के आत्मरक्षा बल (एसडीएफ) के एक प्रवक्ता ने एएफपी को शनिवार देर रात की घटना की पुष्टि की और कहा कि एक व्यक्ति को बचाया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई।

रक्षामंत्री माइनोरू किहारा का कहना है कि समुद्र में विमान का हिस्से देखे गए हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त हुए। हालांकि अब तक दुर्घटना का सही कारण नहीं पता चल पाया है, हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाना है। एक चालक दल के सदस्य को बचाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। लापता अन्य सात लोगों की खोज जारी है। 
विज्ञापन

मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स ने कहा कि आस-पास के जल क्षेत्र में कोई अन्य विमान या जहाज नहीं था, इसलिए घटना में किसी अन्य देश की संलिप्ता की संभावना नहीं है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
पिछले साल अप्रैल में एक सेना के हेलीकॉप्टर का दक्षिणी ओकिनावा में मियाको द्वीप पर एक्सीडेंट हो चुका है। इसमें 10 लोग सवार थे, जिसमें दो पायलट, दो मैकेनिक और एक सेना जनरल और अन्य सवार थे। इनमें से एक भी जीवित नहीं बचा।
वहीं जनवरी 2022 में भी एक लड़ाकू जैट मध्य इशिकावा में पानी में क्रैश हुआ था। इसमें बैठे दो पायलट की मौत हो गई थी। यही नहीं 2019 में एक स्टील्थ जेट का प्रशिक्षण मिशन पर उत्तरपूर्वी जापान से उड़ान भरने के बाद समुद्र में क्रैश हुआ। 
पिछले साल नवंबर में अमेरिकी सेना का एक ऑस्प्रे सैन्य विमान जापान के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई थी।

जापान रक्षा पर बढ़ा रहा है खर्चा
जापान इन दिनों देश की सुरक्षा के पर खास ध्यान दे रहा है। लगातार संयुक्त राज्य अमेरिका, एशिया के कई देशों के साथ अपने संबंध सुधारने में लगा हुआ है। सूत्रों की मानें तो इन दिनों चीन की आक्रामता और उत्तर कोरिया के कारण जापान अपनी सुरक्षा व्यव्यस्था पर खर्च बढ़ा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें