फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा: आम इंसान से जल्द शादी करेंगी जापान की राजकुमारी माको, शाही परिवार का दर्जा छोड़ना होगा

Fri, 22 Oct 2021 01:37 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, टोक्यो।

सार

माको ने अपनी मर्जी से आम आदमी से शादी रचाने के लिए परिवार छोड़ने वाली महिलाओं को दिए जाने वाले सामान्य 13 लाख डॉलर के भुगतान को भी ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
राजकुमारी माको और उनके प्रेमी केई कोमुरो (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की राजकुमारी माको तीन पूर्व एक आम इंसान केई कोमुरो से हुई सगाई के बाद एक मामूली रस्म के साथ मंगलवार को उनसे शादी कर लेंगी। वे 30 वर्षीय जापान के कानून की पढ़ाई किए कोमुरो के साथ शादी करते ही राजकुमारी नहीं रहेंगी और न्यूयॉर्क में सिर्फ एक सामान्य नागरिक रह जाएंगी। उन्हें शाही परिवार के कानूनों के मुताबिक राजशाही दर्जा छोड़ना होगा।

विज्ञापन


मंगलवार को होने वाली शादी में वे कागजी कार्रवाई के बाद पत्रकारों से भी मिलेंगी। जापान में उनकी शादी शाही तौर-तरीकों से नहीं हो सकेगी इसलिए यह बेहद ही सामान्य ढंग से आयोजित होगी। माको ने अपनी मर्जी से आम आदमी से शादी रचाने के लिए परिवार छोड़ने वाली महिलाओं को दिए जाने वाले सामान्य 13 लाख डॉलर के भुगतान को भी ठुकरा दिया है।

बता दें कि उनकी सगाई के बाद शादी में विलंब माको की सास के पैसे से जुड़े एक घोटाले की वजह से हुआ। शाही परिवार इस मामले को अपने लिए एक शर्मिंदगी की तरह मानता है। माको और केई कोमुरो के बीच प्रेम उस वक्त पनपा जब 2017 में वे दोनों कॉलेज में पढ़ते थे।
विज्ञापन


कोमुरो की मां का पूर्व मंगेतर से था विवाद
माको ने जब तीन साल पहले कोमुरो से शादी की घोषणा की तब एक अखबार के जरिये पता लगा कि कोमुरो की मां और उसके पूर्व मंगेतर के बीच एक वित्तीय विवाद है। इसमें दावा किया गया कि मां और बेटे ने करीब 35,000 डॉलर का कर्ज नहीं चुकाया था। कोमुरो ने कहा कि पैसा उपहार स्वरूप दिया गया था, ऋण के रूप में नहीं। 2021 में दोनों पक्षों ने 21 पेज का स्पष्टीकरण देकर कहा कि वे समझौता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें