विदेश मंत्री एस जयशंकर।
- फोटो : PTI
अमेरिका में एक बार फिर एस जयशंकर ने कनाडा पर हमला बोला। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कनाडा में जो हो रहा है, उसे सामान्य बनाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कनाडा में भारतीय मिशन और राजनयिकों के खिलाफ उकसावे वाले बयान दिए जा रहे हैं और भारतीय मिशन के बाहर हिंसा की जा रही है। जयशंकर ने कहा कि अगर दुनिया के किसी अन्य देश में ऐसा होता तो क्या दुनिया के देश तब भी इसी तरह प्रतिक्रिया देते?
जयशंकर ने कहा कि 'भारतीय मिशन के बाहर स्मोक बम फोड़े जा रहे हैं। भारतीय कॉन्सुलेट्स के बाहर हिंसा की जा रही है। पोस्टर्स लगाए जा रहे हैं, क्या आप इसे सामान्य मानते हैं? अगर यह किसी दूसरे देश में हुआ होता तो तब आपकी क्या प्रतिक्रिया होती? कनाडा में जो हो रहा है वह सामान्य नहीं है और यह अहम है कि इसके बारे में बताया जाए।'