फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली के डॉक्टर का दावा, जेनेटिक म्यूटेशन से कोरोना वायरस पड़ा कमजोर

Tue, 23 Jun 2020 04:03 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलान
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया बेहाल है। अभी तक इस खतरनाक वायरस के लिए कोई वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई है। इसी बीच, इटली के शीर्ष डॉक्टर ने दावा किया है कि अब कोरोना वायरस कमजोर पड़ रहा है। 

विज्ञापन


जेनोओ के सैन मार्टिनो जनरल अस्पताल में संक्रामक रोगों के प्रमुख प्रोफेसर मैट्टेओ बस्सेट्टी ने दावा किया है कि बिना संक्रमण के उनको भी कोरोना वायरस है। ऐसा संभवत जेनेटिक म्यूटेशन की वजह से हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले की स्थिति में जिन कोरोना मरीजों की मौत हो सकती थी, वे अब पूरी तरह ठीक हो रहे हैं। 

बता दें कि चीन के वुहान प्रांत में सामने आए कोरोना वायरस ने इटली में जबरदस्त तबाही मचाई थी। इटली यूरोप में कोरोना वायरस का केंद्र बनकर उभरा था। हालांकि, अब इटली में मरीजों की संख्या में गिरावट देखी गई है। अब देश में हर रोज औसतन 300 नए मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की दवा, सात दिन में 100 फीसदी मरीज ठीक होने का दावा

प्रोफेसर बस्सेट्टी के मुताबिक, मार्च और अप्रैल की शुरुआत में लोगों में अलग तरह के लक्षण देखे जा रहे थे, उस दौरान लोग सांस की भारी तकलीफ से जूझ रहे थे। हालांकि, पिछले चार सप्ताह में इसमें बदलाव देखने को मिला है। अब लोगों में संक्रमण कम देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


बस्सेट्टी ने बताया कि अब 80 से 90 साल के संक्रमित लोग भी बिना कृत्रिम मदद के सांस ले पा रहे हैं। ये एक बेहतर संकेत है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन, मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों की वजह से भी वायरस के प्रसार में कमी आई है। 

हालांकि, कोरोना वायरस के कमजोर पड़ने के सिद्धांत से दुनिया के कम ही विशेषज्ञ सहमत हैं उनके मुताबिक ऐसा कोई सबूत देखने को नहीं मिला है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें