इस्राइली हमले में बढ़ी मृतकों की संख्या
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दक्षिणी बेरूत में इस्राइल के हमले में मरने वालों की संख्या कम से कम 12 हो गई है। 66 लोग घायल हुए हैं, जिनमें नौ लोगों की हालत गंभीर है। शहर के दक्षिणी उपनगरों के जामौस इलाके में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर को निशाना बनाकर किए गए इस्राइली हमले के बाद कम से कम दो आवासीय इमारतें ढह गईं।
इस्राइल का दावा 10 हिजबुल्लाह कमांडर मारे गए
अलजजीरा के अनुसार इस्राइली सेना के अरबी प्रवक्ता अवीचाई अद्राई ने कहा है कि बेरूत में आज हुए हमले में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इब्राहिम अकील के साथ-साथ कई अन्य हिजबुल्लाह कमांडर भी मारे गए हैं। वहीं लेबनान के समूह ने हवाई हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, जबकि लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि हमले में बच्चों समेत नौ लोग मारे गए हैं।