फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: हमास के ठिकानों पर इस्राइल की कार्रवाई; नाराज तुर्किये ने संसद परिसर में इन कंपनियों के उत्पाद लगाया बैन

Tue, 07 Nov 2023 03:45 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

हमास और इस्राइल युद्ध में आईडीएफ ने दावा किया कि बीती रात हमास की कई चौकियों पर कब्जा किया गया। जिसमें कई मिसाइलें, हथियार और खुफिया सामग्रियों को जब्त किया गया। 
विज्ञापन
एक्शन में इस्राइली सेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास का युद्ध जारी है। इस्राइल के सैनिक लगातार हमास के ठिकानों को तबाह कर रहे हैं। सात अक्तूबर को गाजा स्थित आतंकी समूह हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे। जिसके बाद से ही दोनों के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस्राइल रक्षा बलों ने कहा, हमारे सैनिकों ने गाजा शहर के हमास सैन्य चौकी पर काबू कर लिया है। इस दौरान टैंक रोधी लॉन्चर और कई मिसाइल, हथियार और खुफिया सामग्रियों को जब्त किया गया। इस्राइली युद्धक विमानों ने लगभग 10 सदस्यों के एक दस्ते की पहचान की । 
विज्ञापन


वहीं इस्राइली वायुसेना ने कहा, वायु सेना के एक लड़ाकू जेट ने नाहल ब्रिगेड के लड़ाकों के सहयोग से लगभग 10 आतंकवादियों के एक दस्ते पर हमला किया। लड़ाकू विमानों ने एक एंटी-टैंक दस्ते की पहचान की जो पास में ही काम कर रहा था। साथ ही कहा गया कि रात के दौरान इस्राइली सेना ने इस्राइल में मोर्टार लॉन्च के लिए दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि इस्राइल के नौसैनिक बलों ने रात भर हमास के कई ठिकानों को निशाना बनाया।

हमास और इस्राइल के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बारे में जानकारी देते हुए इस्राइली सेना ने कहा, सैनिकों ने हमास के आतंकवादियों की भी पहचान की, जिन्होंने गाजा शहर के शेजैया इलाके में अल-कुद्स अस्पताल के पास एक इमारत में खुद को छिपा रखा था। वे सभी इस्राइली जमीनी बलों पर हमले की योजना बना रहे थे। सोशल मीडिया पर आईडीएफ ने पोस्ट करते हुए लिखा, 7 अक्तूबर को हुए नरंसहार को ठीक एक माह पूरा हो गया है। भले ही हमास ने यह युद्ध शुरू किया होगा लेकिन इसका अंत हम ही करेंगे। इस्राइली रक्षा बलों ने यह भी कहा, उसने हमास के दीर अल-बलाह बटालियन कमांडर वाएल असेफा को मार डाला है। आईडीएफ ने हमास की दीर अल-बलाह बटालियन के कमांडर वाएल असेफा को खत्म कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को तुर्की की संसद ने इस्राइल के कथित समर्थन को लेकर अपने रेस्तरां से कोका कोला और नेस्ले के प्रोडेक्ट्स को हटा दिया है। इस्राइल-हमास युद्ध के मुद्देनजर इस तरह का  निर्णय लिया गया। संसद द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इस्राइल का समर्थन करने वाली कंपनियों के उत्पदा संसद परिसर, कैफेटेरिया, चाय की दुकानों पर नहीं बेचे जाएंगे। सोशल मीडिया पर लोगों से गाजा पर हमले का समर्थन करने वाले इस्राइली सामानों और पश्चिमी कंपनियों का बहिष्कार करने का आह्वान कर रहे है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें