फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Israel-Hezbollah: हमास के बाद क्या अब इस्राइल-हिजबुल्ला में होगी जंग, रॉकेट हमले के जवाब से क्यों बढ़ा तनाव?

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 29 Jul 2024 07:09 PM IST

सार

Israel-Hezbollah Tensions: बीते शनिवार को इस्राइली कब्जे वाले गोलान हाइट्स में रॉकेट हमला हुआ। हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई और 44 लोग घायल हो गए। रॉकेट हमले के जवाब में इस्राइल ने भी कार्रवाई की है। दक्षिण लेबनान में किए गए ड्रोन हमले में दो लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्राइल vs हिजबुल्ला - फोटो : AMAR UJALA
इस्राइल और हमास के बीच 7 अक्तूबर, 2023 को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। ये जंग रुकी नहीं लेकिन अब इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच तनाव बढ़ गया है और दोनों ओर से हमले किए जा रहे हैं। पिछले दिनों लेबनान की तरफ से दागे गए रॉकेट हमलों में 12 इस्राइली बच्चों की मौत हो गई थी। आरोप एक अन्य संगठन हिजबुल्ला पर लगे है। हिजबुल्ला इस्राइल-हमास युद्ध की शुरुआत से ही हमास के साथ रहा है। रॉकेट हमले के जवाब में अब इस्राइल ने भी कार्रवाई की है। इसने दक्षिण लेबनान में दोहरा ड्रोन हमला किया है जिसमें दो लोगों मारे गए हैं। 

युद्ध की शुरुआत से ही हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच गोलीबारी लगभग रोज की घटना बन गई है। हालांकि, इस बार इस्राइल ने हिजबुल्ला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का एलान किया है जैसा हमास के लिए किया था। उधर संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से टकराव से बचने के लिए कहा है। 


आइये जानते हैं कि इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच क्या हो रहा है? ताजा संघर्ष की शुरुआत कैसे हुई? अब इस्राइल ने क्या जवाब दिया है? क्या आगे स्थिति और खराब हो सकती है? 

 
विज्ञापन

इस्राइल vs हिजबुल्ला - फोटो : AMAR UJALA
इस्राइल और हमास के बीच 7 अक्तूबर, 2023 को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। ये जंग रुकी नहीं लेकिन अब इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच तनाव बढ़ गया है और दोनों ओर से हमले किए जा रहे हैं। पिछले दिनों लेबनान की तरफ से दागे गए रॉकेट हमलों में 12 इस्राइली बच्चों की मौत हो गई थी। आरोप एक अन्य संगठन हिजबुल्ला पर लगे है। हिजबुल्ला इस्राइल-हमास युद्ध की शुरुआत से ही हमास के साथ रहा है। रॉकेट हमले के जवाब में अब इस्राइल ने भी कार्रवाई की है। इसने दक्षिण लेबनान में दोहरा ड्रोन हमला किया है जिसमें दो लोगों मारे गए हैं। 

युद्ध की शुरुआत से ही हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच गोलीबारी लगभग रोज की घटना बन गई है। हालांकि, इस बार इस्राइल ने हिजबुल्ला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का एलान किया है जैसा हमास के लिए किया था। उधर संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से टकराव से बचने के लिए कहा है। 

आइये जानते हैं कि इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच क्या हो रहा है? ताजा संघर्ष की शुरुआत कैसे हुई? अब इस्राइल ने क्या जवाब दिया है? क्या आगे स्थिति और खराब हो सकती है? 

 

इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच क्या हो रहा है?
बीते शनिवार को इस्राइली कब्जे वाले गोलान हाइट्स में रॉकेट हमला हुआ। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार, हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई और 44 लोग घायल हो गए। यह हमला सीरिया और लेबनान की सीमा के निकट मजदल शम्स शहर में हुआ। 7 अक्टूबर के हमलों के बाद से इस्राइल या इस्राइल नियंत्रित क्षेत्र पर किया गया सबसे घातक हमला था। हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में दिखा कि बच्चे फुटबॉल के मैदान पर खेल रहे थे। 

बता दें कि गोलान हाइट्स वह इलाका है जहां ड्रूज अरब लोग रहते हैं। लगभग 20,000 ड्रूज अरब गोलान हाइट्स में रहते हैं। यह वह क्षेत्र है जो 1967 के सीरिया-इस्राइल युद्ध के बाद इस्राइल के नियंत्रण में आ गया था। यहां 25,000 इस्राइल यहूदी भी रहते हैं।

हमले का आरोप किस पर लगा? 
इस्राइल ने गोलान हाइट्स में रॉकेट हमले के लिए हिजबुल्ला समूह को दोषी ठहराया। इसके साथ ही इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कड़ी प्रतिक्रिया का एलान कर दिया। गैलेंट ने कहा, 'हिजबुल्ला इसके लिए जिम्मेदार है और उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। हम दुश्मन पर कड़ा वार करेंगे।'

आरोपों पर हिजबुल्ला ने क्या कहा? 
हिजबुल्ला ने शनिवार को गोलान हाइट्स पर हमला होने की बात तो स्वीकार की, लेकिन इसकी जिम्मेदारी से इनकार किया। वहीं लेबनान ने कहा है कि वह इस युद्ध में शामिल नहीं होगा। हालांकि, लेबनानी विदेश मंत्री ने कहा कि वह हिजबुल्ला के पीछे खड़ा रहेगा। अगर इस्राइल ने लेबनान पर आक्रमण करके जवाब दिया, तो इससे पूरे क्षेत्र को युद्ध फैल सकता है। 

बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई (फाइल)
हमले के बाद क्या हुआ?
गोलान हाइट्स हमले के बाद ही इस्राइल ने हिजबुल्ला से बदला लेने का एलान कर दिया था। रविवार को इस्राइली सुरक्षा कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को हिजबुल्ला के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर निर्णय लेने के लिए मंजूरी दी गई। 

उधर जवाबी हमले की आशंका के बीच लेबनान में सुरक्षा बढ़ा दी गई। एहतियातन बेरूत के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने लेबनान की राजधानी के लिए कई उड़ानें रद्द कर दीं। बेरूत-राफिक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने कहा कि रद्द की गई उड़ानें सोमवार को एथेंस, स्टॉकहोम, डसेलडोर्फ, अदीस अबाबा, अंकारा, अंताल्या और अदाना शहरों से रवाना होने वाली थीं। 

लुफ्थांसा समूह ने इस महीने के लिए बेरूत के लिए अपनी उड़ानें निलंबित करने का फैसला किया है। वहीं मिडिल ईस्ट एयरलाइंस ने लंदन, कोपेनहेगन, दोहा, दम्मा, दुबई और जेद्दा से बेरूत तक की उड़ानों में देरी की जानकारी दी है। हवाई अड्डे ने काहिरा और इस्तांबुल से आने वाली उड़ानों में भी देरी की घोषणा की। 

इसके अलावा, अमेरिकी विदेश विभाग ने सुरक्षा चेतावनी जारी की है। लेबनान आने-जाने वाले अमेरिकी नागरिकों को अपनी उड़ानों पर कड़ी निगरानी रखने की सलाह दी गई है। 

बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई
तो इस्राइल ने हमले का जवाब कैसे दिया है? 
इस्राइली चेतावनी के बीच, दक्षिणी लेबनान में दोहरे ड्रोन हमले में दो लोग मारे गए और एक बच्चे सहित तीन घायल हो गए। यह जानकारी लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी (एनएनए) ने सोमवार को दी। लेबनानी सुरक्षा सूत्र ने सीएनएन को बताया कि यह एक इस्राइली ड्रोन हमला था। एनएनए के अनुसार, लेबनान की इस्राइल सीमा के पास एक ड्रोन ने एक कार पर हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को देखने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग कार की ओर बढ़े, लेकिन दूसरे हमले में वो मारे गए।

क्या हमले से बड़े संघर्ष की आशंका है?
7 अक्तूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमलों के बाद से इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लगभग रोजाना रॉकेट हमले हो रहे हैं। ताजा हमला संघर्ष को बढ़ाने में मदद कर सकता है। अब आशंका इस बात की है कि गाजा में हमास के साथ इस्राइल का युद्ध मध्य पूर्व में कई मोर्चों पर संघर्ष का रूप न ले ले।

हमले के बाद इस्राइल की प्रतिक्रिया क्षेत्र में तनाव को आगे बढ़ा सकती है। रविवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में लेबनान के खिलाफ 'किसी भी नए दुस्साहस' के खिलाफ इस्राइल को चेतावनी दी। 

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़कर इस्राइल लौट आए। वापस आकर उन्होंने स्थिति पर चर्चा करने के लिए तेल अवीव में सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक के बाद उनके कार्यालय ने कहा कि कैबिनेट ने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को हिजबुल्ला के खिलाफ प्रतिक्रिया पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

लेबनान के विदेश मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि इस्राइल ने लेबनान पर आक्रमण करके जवाब दिया तो इससे पूरे क्षेत्र के युद्ध फैलने का खतरा हो सकता है। मिस्र के विदेश मंत्री ने रविवार को लेबनान में एक नया युद्ध मोर्चा खोलने के खतरों के बारे में चेतावनी दी। उन्होंने दुनिया की प्रभावशाली ताकतों से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की ताकि संघर्ष को लंबा चलने से रोका जा सके। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next