पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : सोशल मीडिया
इस्राइल पर हमले के दौरान हमास के आतंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे इस्राइली सुरक्षा को हमास के लड़ाकों ने दिया चकमा
हमास के आतंकियों द्वारा की जा रहीं सैन्य गतिविधि की भी इस्राइली सेना को जानकारी थी लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ हमास का युद्धाभ्यास माना। साथ ही इस्राइली सेना को अपने अहंकार की भी कीमत चुकानी पड़ी क्योंकि इस्राइली सेना ने गाजा सीमा पर 40 मील लंबी फेंसिंग की हुई थी और इस फेंसिंग पर अत्याधुनिक कैमरों और सेंसर्स से नजर रखी जाती थी। कहीं ना कहीं इस्राइली सेना को विश्वास था कि हमास इस तरह से हमला करने की गलती नहीं करेगा लेकिन हमास ने इस्राइल के इस विश्वास को चकनाचूर करते हुए ड्रोन से इन फेंसिंग पर हमला किया और कैमरों और सेंसर्स को तबाह कर दिया। इसके बाद हमास के आतंकी आराम से इस फेंसिंग को तोड़कर गाड़ियों और मोटरसाइकिलों से इस्राइल की सीमा में प्रवेश कर गए।
हमास के आतंकियों ने हिजबुल्ला की तर्ज पर छोटी-छोटी टुकड़ियों में इस्राइल पर हमला किया। साथ ही उन्हें इस्राइल के इलाकों और गाजा सीमा पर मौजूद छोटे-छोटे गांवों की पूरी जानकारी थी। इन टुकड़ियों को तय टारगेट दिए गए थे, यही वजह रही कि इस्राइल को भी इस हमले की गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ।