ऑस्टिन ने कहा, "मैं हमास के हमले में घायल और मारे गए इस्राइली लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं उन सभी परिवारों के साथ भी एकजुटता में यहां हूं, जो अभी भी अपने (बंदी बनाए गए) प्रियजनों के बारे में जानने के लिए डर में जी रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हम अमेरिकी नागरिकों समेत हमास के चंगुल में फंसे निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की रिहाई में मदद करने के लिए इस्राइल के साथ करीब से समन्वय करना जारी रखेंगे। इस्राइल एक छोटा सा देश है, जहां हर कोई हर किसी को जानता है। परीक्षा की यह घड़ी आपके दुख को और गहरा कर रही है। लेकिन, यह कोई कमजोरी नहीं है।"
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने आगे कहा, ऐसे समय में कभी-कभी सबसे अच्छी बात जो एक दोस्त कर सकता है, वह है सिर्फ सामने आना और काम पर लग जाना। अब यह तटस्थता, झूठी समकक्षता (बराबरी) या माफ न करने के बहाने बनाने का समय नहीं है। आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता है, और जो कोई भी हमास के इस तांडव के बाद क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा चाहता है, उसे हमास की निंदा करनी चाहिए।
वहीं, इस्राइल के रक्षा मंत्री गैलेंट ने कहा, क्षेत्र में अमेरिका की संपत्ति की तैनाती ने एक मजबूत संदेश भेजा है। हमास हमारे में 'गाजा का आईएसआईएस' है और ईरानी पैसे का आनंद ले रहा है।' उन्होंने कहा, जब आपने (अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन) कहा कि आप इस्राइल के साथ खड़े हैं, तो आप सामने आए। आप यहां हमारे साथ खड़े हैं। आपने हमें दिखाया है कि सहयोगी, दोस्त, भाई होने का क्या मतलब होता है। मैंने अपने क्षेत्र के रणनीतिक घटनाक्रमों के बारे में आईडीएफ नेतृत्व और चीफ ऑफ स्टाफ से जानकारी ली है।