फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: भारत के समर्थन पर इस्राइली अभिनेत्री ने जताया आभार, बंधकों को वापस लाने पर दी प्रतिक्रिया

Mon, 16 Oct 2023 10:49 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

इस्राइली अभिनेत्रा रोना ली शिमोन सात सितंबर को हुए हमले को याद कर कहा कि जो भी आठ दिन पहले हुआ वह एक भयानक अत्याचार था। अगर आप हमारे साथ खड़े हैं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
Rona-Lee Shimon - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली अभिनेत्री रोना ली शिमोन ने इस्राइल-हमास के बीच जारी युद्ध पर बात करते हुए भावुक हो गई। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भारत की तारीफ की है। शिमोन ने कहा कि भारत जैसे महान सहयोगी देश के लिए वह हमेशा आभारी रहेगी। शिमोन वेब सीरीज फौदा में निभाए अपने किरदार के लिए बहुत मशहूर हुई थी।
विज्ञापन

 
भारत का जताया आभार
इस्राइल और हमास युद्ध के दौरान अभिनेत्री शिमोन ने भारत का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा, 'मैं भारत जैसे महान सहयोगी देश के लिए हमेशा आभारी रहूंगी। मुझे भारत के लोग बहुत अच्छे लगते हैं। मैं समझती हूं कि आपलोगों ने सात अक्तूबर को हुए हिंसा की निंदा क्यों की। मैं इससे कम की उम्मीद नहीं करूंगी। यह सबसे अच्छी चीज है जो आप हमारे लिए कर रहे हैं और इसी तरह हमारे साथ खड़े रहिए।'


 
इस्राइल हमास युद्ध पर अभिनेत्री शिमोन ने कहा, 'धर्म एक बहुत खूबसूरत चीज है, अगर आप इसे सुंदर बनाओ तो। धर्म को सर्वोत्तम तरीके से उपयोग करना एक मानवीय विकल्प है। जिनके अंदर की चिंगारी बुझ चुकी है वह धर्म को बुरे तरीके से इस्तेमाल करता है। सात अक्तूबर को जो हुआ उससे यही लगता है कि हमास आईएसआईएस है और वे नहीं रुकेंगे।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'इस्राइल का प्रत्येक नागरिक आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को वापस लाने के उद्देश्य का समर्थन करता है। हम उन्हें वापस लाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।' अभिनेत्रा ने सात सितंबर को हुए हमले को याद कर कहा कि जो भी आठ दिन पहले हुआ वह एक भयानक अत्याचार था। अगर आप हमारे साथ खड़े हैं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें