फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: IDF का आरोप, शिफा अस्पताल बना हमास का आतंकी मुख्यालय, गाजा का पानी-ईंधन खत्म कर रहे दहशतगर्द

Sat, 28 Oct 2023 08:05 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष गत 22 दिनों से जारी है। गाजा में आतंकी ठिकानों को खत्म कर रही इस्राइल डिफेंस फोर्स (IDF) का आरोप है कि हमास के आतंकियों ने गाजा में शिफा अस्पताल को मुख्यालय बना लिया है।
विज्ञापन
गाजा में इस्राइली सेना की कार्रवाई, खत्म हो रहे हमास के ठिकाने - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा पट्टी में हमास के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर रही इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा है कि आतंकी संगठन शिफा अस्पताल से ऑपरेट कर रहा है। आईडीएफ का आरोप है कि आतंक के आकाओं ने शिफा अस्पताल को हमास का मुख्यालय बना लिया है। सेना के अनुसार हमास के आतंकी गाजा की आम जनता के लिए मौजूद ईंधन, ऑक्सीजन, पानी जैसी बुनियादी चीजों को खत्म कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस्राइल-हमास युद्ध के बीच ईंधन की 'लूट'
22 दिनों से जारी युद्ध के बीच आईडीएफ का दावा है कि गाजावासियों के जरूरी बुनियादी सामानों का इस्तेमाल आतंकी उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजा में इस्राइली सेना की जमीनी कार्रवाई के बीच आईडीएफ के एक अधिकारी ने गज़ान एनर्जी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

हमास के पास कम से कम दस लाख लीटर डीजल, कंटेनर में भरने के दावे
हमास और इस्राइल के युद्ध के बीच ऊर्जा अधिकारी ने कहा, "जिनके पास कनेक्शन हैं, वे गैस स्टेशन पर जाते हैं क्योंकि वहां ईंधन है..." लेकिन हमास के लोग "एक ईंधन कंटेनर लाते हैं और कनेक्शन का उपयोग कर ईंधन भरते हैं।" उन्होंने कहा, हमास के आतंकवादी ही अस्पताल चलाते हैं, "उनके पास गैस स्टेशन के लिए डीजल है, उनके पास कम से कम दस लाख लीटर है... ईंधन अगले गुरुवार तक के लिए पर्याप्त हो सकता है।"
विज्ञापन


लोगों की मौत से हमास पर फर्क नहीं, सत्ता में बने रहना अहम
ऊर्जा अधिकारी के अनुसार, भूमिगत रूप से भी गाजा में ईंधन का भंडार है। उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि उनके पास कम से कम आधा मिलियन लीटर है। भयानक बात यह है कि, भले ही सभी लोग मर जाएं, भले ही इस्राइल हर दिन 10,000 नागरिकों को मार डाले, "इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा, और उन्हें कोई परवाह भी नहीं है। उनके लिए सत्ता में बने रहना महत्वपूर्ण है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें