फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas: इस्राइल-हमास के बीच जल्द युद्धविराम के संकेत, अमेरिकी विदेश मंत्री ने नेतन्याहू से की मुलाकात

Tue, 11 Jun 2024 08:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

अमेरिका के विदेश विभाग का कहना है कि मौजूदा युद्धविराम समझौता इतना प्रभावी है कि इससे भविष्य में इस्राइल पर 7 अक्तूबर जैसा हमला नहीं होगा और इससे इस्राइल की सुरक्षा भी पुख्ता होगी और इस्राइल की उत्तरी सीमा भी सुरक्षित होगी।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू और एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच पूर्ण युद्धविराम की कोशिशें तेज हो गई हैं और दोनों पक्षों से इसे लेकर बातचीत चल रही है। इसी मुद्दे पर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इन दिनों पश्चिम एशियाई देशों के दौरे पर हैं। सोमवार को एंटनी ब्लिंकन ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इस मुलाकात में बंधक प्रस्ताव और गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने के मुद्दे पर बातचीत हुई। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने जारी किया बयान
अमेरिका के विदेश विभाग ने बयान जारी कर बताया कि 'विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से यरूशलम में मुलाकात की। विदेश मंत्री ने बताया कि अमेरिका और अन्य वैश्विक नेता राष्ट्रपति बाइडन द्वारा तैयार कराए गए शांति प्रस्ताव के समर्थन में हैं और इस प्रस्ताव से गाजा में शांति आ सकती है। इस शांति समझौते के तहत हमास सभी बंधकों को रिहा करेगा और गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने का भी रास्ता साफ होगा।'

युद्धविराम के लिए पश्चिम एशिया के दौरे पर हैं ब्लिंकन
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम के लिए युद्धविराम प्रस्ताव तैयार कराया है। इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भी पेश किया गया, जहां से उसे 14-0 के मुकाबले से मंजूरी मिल गई। रूस ने इस वोटिंग से खुद को दूर रखा और बाकी अन्य देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। बाइडन ने दावा किया है कि इस्राइल ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इस युद्धविराम पर चर्चा के लिए एंटनी ब्लिंकन इन दिनों पश्चिम एशिया के दौरे पर हैं। इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से ब्लिंकन का यह पश्चिम एशिया का सातवां दौरा है। इस दौरे में ब्लिंकन 10-12 जून तक मिस्त्र, इस्राइल, जॉर्डन और कतर का दौरा करेंगे और युद्धविराम प्रस्ताव को लेकर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


अमेरिका का दावा- युद्धविराम समझौते से सुरक्षित होंगी इस्राइल की सीमाएं
अमेरिका के विदेश विभाग का कहना है कि मौजूदा युद्धविराम समझौता इतना प्रभावी है कि इससे भविष्य में इस्राइल पर 7 अक्तूबर जैसा हमला नहीं होगा और इससे इस्राइल की सुरक्षा भी पुख्ता होगी और इस्राइल की उत्तरी सीमा भी सुरक्षित होगी। इस्राइल-हमास के बीच युद्ध की शुरुआत इस्राइल पर 7 अक्तूबर 2023 को हुए हमले से हुई। जिसमें हमास के लड़ाकों ने इस्राइल की सीमा में घुसकर लोगों को मारा और बड़ी संख्या में इस्राइली नागरिकों को बंधक बना लिया। इस हमले में इस्राइल के 1200 नागरिक मारे गए थे। इसके बाद इस्राइल ने गाजा में हमास के खिलाफ ऑपरेशन चलाया और अब तक इस्राइल के हमलों में गाजा में 34 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और गाजा खंडहर में तब्दील हो चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें