फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: अमेरिका के विरोध के बाद बदले पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के सुर! बोले- गाजा पर कब्जा नहीं चाहता इस्राइल

Fri, 10 Nov 2023 08:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

अमेरिका ने कहा है कि लड़ाई के बाद इस्राइल अगर गाजा पर कब्जा करता है तो वह उसका विरोध करेगा। अब नेतन्याहू के बयान से साफ है कि अमेरिका के विरोध के बाद इस्राइल के भी सुर बदल गए हैं।
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने  कहा है कि उनका देश गाजा पर कब्जा करना, उसका प्रशासन करना या उसे जीतना नहीं चाहता है। हालांकि उन्होंने कहा कि एक विश्वसनीय बल की गाजा में जरूरत होगी, जो जरूरत पड़ने पर आतंकी खतरे को उभरने से रोक सके। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि हमास से लड़ाई खत्म होने के बाद गाजा की सुरक्षा की जिम्मेदारी अनंतकाल तक इस्राइल संभालेगा। इसे एक तरह से गाजा पर इस्राइल के कब्जे की चाहत के तौर पर देखा गया। हालांकि अमेरिका ने कहा है कि लड़ाई के बाद इस्राइल अगर गाजा पर कब्जा करता है तो वह उसका विरोध करेगा। अब नेतन्याहू के बयान से साफ है कि अमेरिका के विरोध के बाद इस्राइल के भी सुर बदल गए हैं।
विज्ञापन


अमेरिका ने जताई नाराजगी
बता दें कि इस्राइल-हमास की लड़ाई में अमेरिका खुलकर इस्राइल का समर्थन कर रहा है लेकिन बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने एक बयान में साफ कहा था कि गाजा पर इस्राइल का कब्जा एक बड़ी भूल होगी। हालांकि बीते हफ्ते अमेरिका के एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास से लड़ाई खत्म होने के बाद गाजा की सुरक्षा की जिम्मेदारी अनंतकाल तक इस्राइल संभालेगा ताकि हमास जैसा हमला फिर ना हो सके। 

नेतन्याहू के इस बयान के बाद अमेरिका के अधिकारियों ने फिर से इस्राइल को गाजा पर कब्जा करने को लेकर चेताया है और कहा है कि अगर इस्राइल गाजा पर  कब्जा करता है तो अमेरिका, इस्राइल का विरोध करेगा। अब अमेरिकी मीडिया के साथ गुरुवार को एक इंटरव्यू में बेंजामिन नेतन्याहू के सुर बदले नजर आए और उन्होंने कहा कि इस्राइल, गाजा पर कब्जा या उसे जीतना नहीं चाहता है लेकिन वह चाहते हैं कि एक विश्वसनीय बल गाजा में मौजूद रहे जो आतंक के उभार को रोक सके। 
विज्ञापन


फलस्तीन अथॉरिटी की सरकार बन सकती है गाजा में
अमेरिकी सरकार के अधिकारियों का कहना है कि वेस्ट बैंक में शासन कर रही फलस्तीन अथॉरिटी की सरकार को लड़ाई के बाद गाजा पर प्रशासन करना चाहिए। बीते दिनों जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने वेस्ट बैंक का दौरा किया था तो उस दौरान भी फलस्तीन अथॉरिटी के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात में गाजा में फलस्तीन अथॉरिटी की सरकार बनाने की बात कही थी। हालांकि महमूद अब्बास ने अपने ताजा बयान में कहा है कि वह इस्राइली टैंकों के दम पर गाजा में सरकार नहीं बनाएंगे बल्कि राजनीतिक बातचीत के आधार पर कोई रास्ता निकाला जाना चाहिए। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें