फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: अल शिफा अस्पताल परिसर में हुई इस्राइली सेना और हमास की लड़ाई, नेतन्याहू ने ट्रूडो को सुनाई खरी-खरी

Wed, 15 Nov 2023 09:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

अल शिफा अस्पताल गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल है। इस्राइली सेना का दावा है कि अल शिफा अस्पताल के परिसर में ही हमास आतंकियों ने भी ठिकाने बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान इस्राइली सेना का सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि गाजा के अल शिफा अस्पताल परिसर के एक हिस्से में इस्राइली सेना और हमास के आतंकियों के बीच लड़ाई हुई। बयान के अनुसार, इस्राइली सेना को अस्पताल में आतंकी ठिकाना होने की खुफिया सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई। इस्राइली सेना ने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन में आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन


खुफिया जानकारी के आधार पर मारा अस्पताल परिसर में छापा
इस्राइली सेना ने बताया कि आम नागरिकों और मरीजों को सुरक्षित निकालने के लिए अस्पताल परिसर में एक रास्ता खुला रखा गया था। साथ ही कार्रवाई से पहले अस्पताल प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी गई थी। अस्पताल में ऑपरेशन चलाने वाली सैन्य टीम में मेडिकल टीम के सदस्यों के सात ही अरबी भाषा बोलने वाले सैनिक भी थे, जिन्हें खास तौर पर इस तरह के ऑपरेशन के लिए ट्रेनिंग दी गई थी ताकि आम नागरिकों या मरीजों को कोई नुकसान ना पहुंचे। बता दें कि बीते दिनों अल शिफा अस्पताल पर हमला भी हुआ था, जिसमें 22 लोग मारे गए थे। हमास ने इसका आरोप इस्राइल पर लगाया था लेकिन इस्राइल ने आरोपों को खारिज कर दिया था और दावा किया कि हमास के आतंकियों की असफल मिसाइल लॉन्च से अस्पताल निशाना बना। 

आईडीएफ का दावा- अल शिफा अस्पताल में है आतंकियों का ठिकाना
अल शिफा अस्पताल गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल है। इस्राइली सेना का दावा है कि अल शिफा अस्पताल के परिसर में ही हमास आतंकियों ने भी ठिकाने बनाए हुए हैं। यही वजह है कि इस्राइली सेना बीते कई दिनों से इस अस्पताल को खाली करने का आदेश दे रही थी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी भी अल शिफा अस्पताल में 1500 के करीब लोग फंसे हुए हैं, जिनमें मेडिकल स्टाफ के साथ ही मरीज और शरणार्थी शामिल हैं। 
विज्ञापन


नेतन्याहू ने ट्रूडो को सुनाई खरी-खरी
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने एक बयान में गाजा पट्टी में इस्राइल की कार्रवाई की आलोचना की और कहा कि 'गाजा पट्टी में इस्राइल द्वारा मारे जा रहे महिलाओं, बच्चों की मौतों का अब अंत होना चाहिए।' ट्रूडो के बयान पर इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने करारा जवाब दिया है। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर ट्रडो को संबोधित करते हुए लिखा 'यह इस्राइल नहीं है, जो जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बना रहा है बल्कि यह हमास है जो लोगों की गर्दन काट रहा है, उन्हें जला रहा है और नरसंहार कर रहा है। हमास का हमला यहूदी नरसंहार के बाद यहूदियों पर की गई सबसे भयानक त्रासदी है। इस्राइल आम नागरिकों को बचाने के लिए सबकुछ कर रहा है जबकि हमास लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए सबकुछ कर रहा है।' नेतन्याहू ने ये भी लिखा कि 'सभ्य देशों को इस्राइल का समर्थन करना चाहिए ताकि हमास की बर्बरता को हराया जा सके।'
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें