फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: 'हमें चीन से जीतना ही होगा', बाइडन-जिनपिंग की मुलाकात से पहले बोले भारतीय मूल के सांसद कृष्णमूर्ति

Wed, 15 Nov 2023 08:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

कृष्णमूर्ति ने कहा अमेरिका और चीन की प्रतिस्पर्धा कोई खेल नहीं है ब्लकि यह मूल्यों, आर्थिक मॉडल और दूरदर्शिता का मुकाबला है और इसका हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
जो बाइडन- शी जिनपिंग मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति का कहना है कि चीन की अर्थव्यवस्था की अर्थव्यवस्था में हाल के समय में गिरावट आई है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली बैठक में अमेरिका का पक्ष थोड़ा मजबूत हुआ है। ऐसे वक्त में बाइडन को शी जिनपिंग को कहना चाहिए कि जिस रास्ते पर चल रहे हैं, उससे पीछे हट जाएं। बता दें कि दोनों देशों के शीर्ष नेता अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होने वाली एशिया पैसिफिक इकॉनोमिक कॉपरेशन (APEC) की बैठक में मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


एक साल में दूसरी बार मिलेंगे दोनों नेता
इस साल जो बाइडन और शी जिनपिंग की यह दूसरी द्विपक्षीय मुलाकात है। इससे पहले इंडोनेशिया के बाली में आयोजित हुई जी20 की बैठक से इतर भी दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी। जॉन हॉपकिंस स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज में अपने संबोधन में राजा कृष्णमूर्ति ने कहा 'अब वह समय है, जब हम शी जिनपिंग से कहें कि वह जिस रास्ते पर हैं उससे पीछे हट जाएं। अपने वादे निभाएं, निष्पक्षता से प्रतिस्पर्धा करें, नरसंहार रोकें और अपने आर्थिक और सैन्य आक्रामक रवैये पर रोक लगाएं।'

अमेरिका चीन का मुकाबला कोई खेल नहीं
भारतीय मूल के सांसद ने कहा हालांकि हमें यह मानना होगा कि शी जिनपिंग इनमें से कोई बात नहीं मानेंगे। ऐसे में हमें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी और ऐसे कदम उठाने होंगे, जो चीनी आक्रमकता से निपट सकें। बता दें कि राजा कृष्णमूर्ति अमेरिका की कमेटी ऑन स्ट्रैटेजिक कंपटीशन के रैंकिंग सदस्य हैं और यह कमेटी अमेरिका और चीन की सत्ताधारी पार्टी चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के बीच की रणनीतिक प्रतिस्पर्धा पर फोकस करती है। कृष्णमूर्ति ने कहा अमेरिका और चीन की प्रतिस्पर्धा कोई खेल नहीं है ब्लकि यह मूल्यों, आर्थिक मॉडल और दूरदर्शिता का मुकाबला है और इसका हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ता है और हमें इस मुकाबले को जीतना ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें