फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: पिस्तौल लेकर की एंकरिंग तो सोशल मीडिया में कमेंट की बाढ़; जानिए कौन है ये इस्राइली महिला

Sun, 07 Jan 2024 05:06 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, येरुशलम

सार

इस्राइल-हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है। लगातार इस्राइल गाजा स्थित हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा हैं। इसी बीच, एक इस्राइली न्यूज चैनल में एंकरिंग के दौरान पिस्तौल के साथ महिला एंकर को न्यूज पढ़ते देखा गया। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
एंकरिंग के दौरान पिस्तौल लेकर बैठीं लिटर शेमेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले साल सात अक्तूबर को गाजा में मौजूद हमास आतंकी संगठन ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे थे। जिसके बाद गाजा से सटी इस्राइली सीमा पर फेंसिंग को काटकर आतंकी इस्राइल के शहरों में जा घुसे थे, इस दौरान उन्होंने कई लोगों को बंधक बनाया, तो कई लोगों पर गोलियां चलाई और मौत के घाट उतार दिया। इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई में गाजा में मौजूद हमास के ठिकानों पर हमला किया और लगातार उन्हें निशाना बना रहा हैं। इसी बीच, इस्राइली एंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। न्यूज एंकर के वायरल होने की वजह, लाइव के दौरान कमर पर पिस्तौल लेकर न्यूज एंकरिंग करना हैं।
विज्ञापन


पिस्तौल लेकर एंकरिंग कर रही लिटर शेमेश
इस्राइली न्यूज चैनल में एंकरिंग के दौरान महिला पत्रकार लिटल शेमेश का वीडियो क्लिप जमकर सुर्खियां बटोर रहा हैं। न्यूज एंकरिंग के दौरान स्टूडियो में अपनी सीट पर बैंठी महिला एंकर ने कमर पर बंदूक छिपाकर रखी हुई थी। गौरतलब है कि लिटस इस्राइली डिफेंस फोर्स(आईडीएफ) में एक रिजर्व सेना की एक जवान भी हैं। इस्राइली फोर्स में रिजर्विस्ट शेमने अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी शूटिंग रेंज की तस्वीरें साझा करती आई हैं। पिछले अक्तूबर की घटना के बाद से शेमेश काफी सतर्क नजर आ रही हैं। 

सेल्फ डिफेंस के लिए रखी पिस्तौल- शेमेश
12 अक्तूबर को शेमेश ने एक अंग्रेजी न्यूज चैनल में कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ इको लड़ने के लिए पूरे देश को भर्ती किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सात अक्तूबर की घटना के बाद समझ आ गया हैं कि सेल्फ डिफेंस की महत्ता क्या हैं। मैं बंदूक चलाने की ट्रेनिंग ले रही हूं, जिससे मैं कभी भी आतंकवादियों से अपने बच्चों की सुरक्षा कर सकूं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2022 में इस्राइली सरकार ने बंदूक लाइसेंस के लिए 13 हजार आवेदनों को मंजूरी दी थी। पिछले वर्ष सात अक्तूबर की घटना के बाद हथियारों के लाइसेंस को लेकर इस्राइल में आवदेन में इजाफा हुआ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें