फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: इस्लामाबाद के संग्रहालय में लगाई गई भगवान बुद्ध की दुर्लभ मूर्ति

Sun, 01 Dec 2019 03:10 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के संग्रहालय में भगवान बुद्ध के सिर की एक दुर्लभ मूर्ति लगाई गई है। सालों से वह उसके भंडार गृह में पड़ी हुई थी। पाकिस्तान के अखबार डॉन की खबर के अनुसार यह मूर्ति तीसरी और चौथी शताब्दी ईस्वी की है।

विज्ञापन


इस मूर्ति को पाकिस्तान में पहले इतालवी पुरातात्विक मिशन ने खोज निकाला था। अखबार के अनुसार यह मूर्ति 60 के दशक में खुदाई में मिली थी और आखिरी बार इसे 1997 में संग्राहलय में लगाया गया था।

इस्लामाबाद संग्रहालय के निदेशक डॉक्टर अब्दुल गफूर लोन ने कहा, 'स्वात के पत्थर से बनी भगवान बुद्ध की यह मूर्ति अत्यधिक दुर्लभ है। स्वात घाटी मुख्य रूप से पत्थर की मूर्तियों के लिए मशहूर है।' उन्होंने बताया कि तक्षशिला और अफगानिस्तान में अक्सर भगवान बुद्ध की मूर्तियां पाई जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें