फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Booker Prize 2023: आयरिश लेखक पॉल लिंच को मिला बुकर पुरस्कार, किताब 'प्रॉफेट सॉन्ग' ने दिलाया सम्मान

Mon, 27 Nov 2023 07:05 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन

सार

आयरिश लेखक पॉल लिंच को उनकी किताब  'प्रॉफेट सॉन्ग’ के लिए बुकर पुरस्कार- 2023 से सम्मानित किया गया है। 'प्रॉफेट सॉन्ग’ एक परिवार की कहानी है, जो एक भयानक नई दुनिया से जूझ रहा है।
विज्ञापन
Paul Lynch won Bookers Award- 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार- 2023 का विजेता घोषित हो गया है। आयरिश लेखक पॉल लिंच को उनकी किताब  'प्रॉफेट सॉन्ग’ के लिए बुकर पुरस्कार- 2023 से सम्मानित किया गया है। लिंच ने भारतीय मूल की लेखिका चेतना मारू को पछाड़ा है। मारू का पहला उपन्यास वेस्टर्न लेन पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। 'प्रॉफेट सॉन्ग’ एक परिवार की कहानी है, जो एक भयानक नई दुनिया से जूझ रहा है।

विज्ञापन


बुकर जीतने पांचवे आयरिश लेखक बने लिंच 
विजेता लिंच का कहना है कि मैं आधुनिक अराजकता को दिखाने की कोशिश कर रहा था। मेरी किताब कई समस्याओं पर केंद्रित है। इसमें सीरिया की समस्या, विस्फोट, शरणार्थी संकट और पश्चिमी देशों में अशांति सहित कई मुद्दे शामिल है। बता दें, पॉल अब पांचवें आयरिश लेखक बन गए हैं, जिन्होंने बुकर पुरस्कार जीता है। इससे पहले आइरिस मर्डोक, जॉन बैनविले, रॉडी डॉयल और ऐनी एनराइट प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुके हैं। 

लंदन के ओल्ड बिलिंग्सगेट में आयोजित हुआ कार्यक्रम 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुरस्कार समारोह कार्यक्रम लंदन के ओल्ड बिलिंग्सगेट में आयोजित हुआ था। बुकर पुरस्कार-2022 के विजेता शेहान करुणातिलका ने 2023 के विजेता पॉल लिंच को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बता दें, करुणातिलका श्रीलंकाई लेखक हैं, जिन्हें पिछले साल ‘द सेवेन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


अब जानिए, किताब में खास क्या
बुकर पुरस्कार- 2023 के अध्यक्ष ईएसआई एडुग्यान ने कहा कि प्रॉफेट सॉन्ग, दरवाजे की उस पहली दस्तक की तरह है, जो हमें शालीनता से बाहर निकालता है। कहानी में हम आयरलैंड की एक महिला की जिंदगी को जान रहे हैं, जो देश की भयानक दुर्दशा में अपने परिवार की रक्षा करने की कोशिश कर रही है। महिला लगातार आगे बढ़ रही है। वह अधिनायक वाद में उतर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें