फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: 'हमले के पीछे इस्राइल के होने के सबूत नहीं', ईरानी विदेश मंत्री बोले- जांच में कुछ मिला तो छोड़ेंगे नहीं

Sat, 20 Apr 2024 09:42 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि हवाई सुरक्षा सिस्टम ने तीन ड्रोन्स को निशाना बनाया था, जिससे धमाके की आवाज सुनी गई। ईरान अधिकारियों का कहना है कि कुछ उग्रवादियों ने ये ड्रोन्स उड़ाए हो सकते हैं। 
विज्ञापन
इस्राइल के ईरान पर हमले की रिपोर्ट्स (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के विदेश मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि ईरान पर हुए हमले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस हमले के पीछे इस्राइल का हाथ होने के सबूत नहीं मिले हैं। ईरानी विदेश मंत्री ने धमकी देते हुए कहा कि अगर इस्राइल ने ईरान पर हमले की कोशिश की तो ईरान तुरंत और मुंहतोड़ जवाब देगा। वहीं इस्राइल की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


ईरान में शुक्रवार को सुनी गई धमाकों की आवाज
बता दें कि शुक्रवार को ईरान के शहर इस्फहान में हमले की खबरें मीडिया में छाई रहीं थी। अब इसे लेकर ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दोल्लाहियन ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि 'ईरान के भीतर से ही कुछ ड्रोन्स उड़े थे, जिन्हें कुछ मीटर उड़ान भरने के बाद ही मार गिराया गया था।' अमीराब्दोल्लाहियन ने कहा कि 'वो ड्रोन्स बच्चों के खिलौनों जैसे थे, जिनसे हमारे बच्चे खेलते हैं।'

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि 'यह अभी तक साबित नहीं हुआ है कि इस हमले के पीछे इस्राइल का हाथ था। अभी मामले की जांच चल रही है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में जो कहा जा रहा है, वह सही नहीं है।' ईरान में शुक्रवार को धमाकों की आवाज सुनी गई थी। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि हवाई सुरक्षा सिस्टम ने तीन ड्रोन्स को निशाना बनाया था, जिससे धमाके की आवाज सुनी गई। ईरान अधिकारियों का कहना है कि कुछ उग्रवादियों ने ये ड्रोन्स उड़ाए हो सकते हैं। 
विज्ञापन


ईरान की इस्राइल को धमकी
ईरान के विदेश मंत्री ने इस्राइल को धमकी देते हुए कहा कि 'अगर इस्राइल फिर से कोई गड़बड़ी करता है या कुछ ऐसा करता है, जो ईरान के हित में नहीं है तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।' शुक्रवार को ईरान के किसी रणनीतिक ठिकाने पर हमले की कोई जानकारी नहीं है और न ही ईरान को कोई नुकसान हुआ है। इस्राइल की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है। वहीं अमेरिका ने भी किसी हमले में शामिल होने से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें