फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: ईरान में अलगाववादियों ने पुलिस स्टेशन पर किया हमला, 11 की मौत

Fri, 15 Dec 2023 12:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि यह हमला ईरान के दक्षिण पूर्वी इलाके में हुआ है। 
विज्ञापन
ईरान के पुलिस स्टेशन पर हुआ हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में एक बड़े हमला हुआ है। दरअसल अलगाववादियों ने रात के समय एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इस हमले में 11 लोगों की मौत की खबर है। ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि यह हमला ईरान के दक्षिण पूर्वी इलाके में हुआ है। बता दें कि हाल के महीनों में ईरान में अलगाववादी समूहों ने कई छोटे-बड़े हमलों को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन पर देर रात हुआ हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अलगाववादी समूह के संदिग्ध सदस्यों ने रात के समय पुलिस स्टेशन पर गोलीबारी की। ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर अली रेजा मरहेमाती ने बताया कि हमले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सिपाही मारे गए हैं। साथ ही कई अन्य घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार, हमला रात करीब 2 बजे रासक शहर में हुआ। यह इलाका राजधानी तेहरान से दक्षिणपूर्व की दिशा में 1400 किलोमीटर दूर है। 

अलगाववादी समूह जैश अल अदल के शामिल होने की आशंका
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कई हमलावर भी मारे गए हैं। हमले के पीछे अलगाववादी समूह जैश अल अदल का हाथ बताया जा रहा है। साल 2019 में भी जैश अल अदल ने ही ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स के सदस्यों को ले जा रही बस पर आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में ईरानी सेना के 27 जवान मारे गए थे। हाल के महीनों में ईरान के सुन्नी बहुल इलाकों में पुलिस स्टेशनों पर हमले की कई घटनाएं घटी हैं। जिस सिस्तान इलाके में यह हमला हुआ है, वह ईरान के सबसे पिछड़े इलाकों में शुमार किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें