फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: यूरोप में यहूदियों को निशाना बनाने की साजिश का भंडाफोड़, ईरान के खुफिया एजेंट्स पेरिस में गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2024 10:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

पेरिस पुलिस ने मई में अब्देलकरीम एस (34 वर्षीय) और सबरीना बी (33 वर्षीय) नामक एक दंपति को गिरफ्तार किया था। दोनों पर आतंकी संगठन के साथ मिलकर साजिश रचने और यूरोपीय देशों में यहूदी लोगों की हत्या की साजिश रचने का आरोप तय किया गया है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों की गिरफ्तारी से एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का पर्दाफाश हुआ है। दरअसल ईरान की सीक्रेट सर्विस ने यूरोपीय देशों जैसे जर्मनी, फ्रांस आदि में यहूदी लोगों को निशाना बनाने की योजना बनाई है। ईरान की सीक्रेट सर्विस की योजना यूरोपीय देशों और वहां रह रहे यहूदी लोगों में दहशत फैलाना है। 
विज्ञापन


मई में एक दंपति को पेरिस पुलिस ने गिरफ्तार किया
पेरिस पुलिस ने मई में अब्देलकरीम एस (34 वर्षीय) और सबरीना बी (33 वर्षीय) नामक एक दंपति को गिरफ्तार किया था। दोनों पर आतंकी संगठन के साथ मिलकर साजिश रचने और यूरोपीय देशों में यहूदी लोगों की हत्या की साजिश रचने का आरोप तय किया गया है। गुरुवार को इस मामले का खुलासा हुआ है, जब फ्रांस की एक न्यूज वेबसाइट ने इसे लेकर खबरें प्रकाशित की। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरोप में ईरान द्वारा राज्य द्वारा पोषित आतंकवाद को फिर से खड़ा करने की साजिश रची जा रही है।  

यहूदी लोग थे आतंकियों के निशाने पर
फ्रांस की सिक्योरिटी एजेंसी का कहना है कि ईरान ने साल 2015 में सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स द्वारा टारगेट किलिंग की शुरुआत की थी, लेकिन अब इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से इसमें तेजी आई है। ईरान पर आरोप है कि उसने अपनी इस साजिश के तहत अपराधियों की भर्ती की, जिनमें ड्रग तस्कर आदि शामिल हैं। फिलहाल गिरफ्तार अब्देलकरीम एस भी हत्या के मामले में 10 साल की सजा काट रहा था और बीते साल जुलाई में ही प्रोबेशन पर रिहा हुआ था। फ्रांस में ईरान से पोषित आतंकी सेल का संचालन करने का आरोप अब्देलकरीम पर ही है। 
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि आतंकियों के निशाने पर पेरिस स्थित एक इस्राइली सिक्योरिटी कंपनी का पूर्व कर्मचारी था। साथ ही तीन इस्राइल-जर्मन नागरिक भी आतंकियों के निशाने पर थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें