फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान: पत्नी को पुरुष द्वारा वैक्सीन लगाने पर भड़का शख्स, अजरबैजान के गवर्नर को सरेआम मार दिया थप्पड़

Mon, 25 Oct 2021 02:45 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

Azerbaijan governor Abedin Khorram Slapped: पत्नी को पुरुष द्वारा वैक्सीन लगाए जाने से एक शख्स इतना नाराज हो गया था कि उसने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे अजरबैजान के नए गवर्नर अबेदिन खोर्रम को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
अजरबैजान के गवर्नर को थप्पड़ - फोटो : Twitter@Kiran sharifi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी को पुरुष द्वारा वैक्सीन लगाए जाने से एक शख्स इतना नाराज हो गया कि उसने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे अजरबैजान के नए गवर्नर अबेदिन खोर्रम को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने  आरोपी शक्स को पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए बगल के दरवाजे से बाहर कर दिया।  इस घटना के बाद खोर्रम ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह हमलावर को नहीं जानते। 

विज्ञापन


पत्नी को पुरुष द्वारा वैक्सीन लगाए जाने से नाराज था शख्स
ईरान के स्टेट रन टेलीविजन IRIB की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरफ्तार आरोपी ने गवर्नर को इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि वह इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी को एक महिला के बजाय एक पुरुष ने कोरोना की वैक्सीन लगाई। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले का मकसद व्यक्तिगत था। इसका राज्यपाल की नियुक्ति से कोई लेना देना नहीं है।

घटना का वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 23 अक्तूबर के इस फुटेज में देखा जा सकता है कि अबेदीन खोर्रम मंच पर भाषण दे रहे हैं। कुछ देर बाद ही एक अज्ञात शख्स स्टेज पर आया और बिना किसी चेतावनी के उन्हें थप्पड़  जड़ दिया। इतना ही नहीं उसने दोबारा भी हमला करने की कोशिश की लेकिन इसके बाद सुरक्षा बलों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए बगल के दरवाजे से बाहर कर दिया। कुछ देर बाद खोर्रम दोबारा स्टेज पर लौट आए।
विज्ञापन


खोर्रम को सीरिया में किया गया था किडनेप 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2013 में सीरिया में रिबेल फोर्सेज ने उन्हें 48 अन्य ईरानियों के साथ किडनेप कर लिया था। वहीं अबेदिन खोर्रम को राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने 17 अक्तूबर 2021 को गवर्नर नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें