4 को मानते हैं अशुभ और बारिश से डरते हैं, बेहद अजीब हैं यहां के लोग
Tue, 04 Dec 2018 12:10 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
taiwan
विज्ञापन
आज हम आपको ऐसी जगह के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो विकसित होती दुनिया के साथ विकसित तो हो रहे हैं, लेकिन अपनी परंपरा को भी साथ लेकर चल रहे हैं। यहां 4 नंबर को अशुभ माना जाता है। हम बात कर रहे हैं चीन से 160 किमी की दूरी पर स्थित छोटे से द्वीप ताइवान के बारे में।
यह जगह रिपब्लिक ऑफ कंप्यूटर्स के नाम से भी जानी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां सेमी कंडक्टर चिप्स का उत्पादन होता है। जिनका इस्तेमाल पीसी हार्डवेयर और साउंड कार्ड्स से लेकर स्कैनर्स तक के काम के लिए किया जाता है।
ताइवान के मूल निवासी चीन के फ्यूकियन और क्वांगतुंग प्रदेशों से आकर बसे हुए लोगों की संतान हैं। इन लोगों में ताइवानी केवल उन्हें कहा जाता है जो दूसरे विश्व युद्ध के पहले से ही बसे हुए हैं। ये लोग दक्षिणी चीनी भाषाएं जैसे हक्का, अमाय और स्वातोव बोलते हैं।
4 of 9
taiwan
आस्था के मामले में भी यहां के लोग काफी आगे हैं। यहां कई तरह के मंदिरों के अलावा औषधियों के देवता भी हैं। यहां कहीं मैचमेकर भगवान तो कहीं इम्तिहान पास कराने वाले भगवान की भी अराधना की जाती है।
विज्ञापन
5 of 9
taiwan
उपहार को लेकर भी यहां पुरानी सोच बरकरार है। यूं तो ये लोग उपहार लेते भी हैं और देते भी हैं। लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी हैं जो ये न तो उपहार में देते हैं और न ही उपहार में लेते हैं। वो चीजें हैं चाकू, कैंची, रुमाल, तौलिया और घड़ी।
विज्ञापन
6 of 9
taiwan
ताइवान के लोग 4 नंबर को अशुभ मानते हैं। आप इस नंबर के प्रति लोगों के रवैये का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां के होटलों में तीसरी मंजिल के बाद सीधा पांचवीं मंजिल आती है। यहां चौथी मंजिल होने पर भी उसकी जगह उसे पांचवीं मंजिल कहा जाता है। इसके अलावा यह लोग हॉर्न बजाने को भी ठीक नहीं मानते। जितना हो सके वह ऐसा करने से बचते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
taiwan
मांसाहार खाने के मामले में यहां के लोग बेहद आगे हैं। इनके पसंदीदा खाने में से एक है भालू के पंजे का सूप। हालांकि कई पर्यावरण कार्यकर्ता इनके ऐसा करने का विरोध भी करते हैं। उनका मानना है कि अपना पेट भरने के लिए किसी नादान जानवर की जान लेना ठीक नहीं है।
8 of 9
taiwan
इन लोगों के बारे में एक बात और भी प्रचलित है। यहां के लोग बारिश से काफी डरते हैं। जहां भारत जैसे देशों में लोग बारिश में भीगना पसंद करते हैं, वहीं यहां के लोग बारिश से काफी डरते हैं। ये लोग बारिश में छतरी लेकर निकलने से भी बचते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां एसिड रेन होती है। यहां कभी भी तेजाब बारिश होने की आशंका बनी रहती है।
9 of 9
taiwan
आजकल दुनियाभर में युवाओं को लेकर ये बात प्रचलित है कि उनमें भावुकता कम होती जा रही है। वहीं न केवल ताइवान बल्कि पूरे जापान, दक्षिण कोरिया और कुछ अन्य देशों के युवा काफी भावुक होते हैं। यह लोग बेहद मेहनती भी होते हैं। यहां एक हफ्ते में 70 घंटे तक काम करना एक आम बात है।