फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां इस तरह महिलाओं की उम्र का लगाते हैं पता, पतियों के सामने ही ये काम करने की है अनुमति

Mon, 03 Dec 2018 04:25 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : social media
लंबे, घने काले बाल हर महिला का सपना होता है। महिलाओं को हमेशा अपने बालों को लेकर कुछ ना कुछ शिकायत रहती है। हम आज आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां रहने वाली हर महिला के बाल लगभग 3 से 7 फुट तक लंबे होते हैं। इतने लंबे बाल रखना इनका शौक नहीं बल्कि परंपरा का हिस्सा है। परंपरा के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : social media
दरअसल, हम बात कर रहे हैं चीन के गुआंगशी प्रांत के हुआंगलुओ गांव की, जहां रहने वाली याओ जाति की महिलाओं को अपने बालों पर नाज है। मान्यताओं के अनुसार चीन के प्राचीन गांव हुआंगलुओ में रहने वाली ये जनजाति 200 वर्ष पुरानी है, जिनमें 60 महिलाएं हैं। सैकड़ों सालों से ये अपनी परंपराओं को निभाकर अपनी जाति को जिंदा रखे हुये हैं। चीन में इनका बहुत सम्मान होता है। चाइना का ये गांव 'लॉन्ग हेयर विलेज' के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : social media
यहां महिलाएं जब अपने लिए जीवनसाथी की तलाश करती हैं तो वो अपने बालों को स्कार्फ से ढक कर रखती हैं। लड़की के कटे हुए बालों को लड़की की दादी सजावटी डिब्बे में उसकी शादी होने तक संभाल कर रखती हैं। शादी के बाद लड़की के इन बालों को उसके पति को तोहफे में देने का रिवाज है।  

4 of 10
- फोटो : social media
पहले के समय में इस गांव की महिलाओं को पब्लिक में अपने खुले बालों को दिखाने की इजाजत नहीं थी। महिलाएं अपने बालों को सिर्फ अपने पति और बच्चों को ही दिखा सकती थी। अगर गलती से कोई फैमिली के बाहर का पुरुष महिला के बालों को देख लेता था तो उसको तीन साल तक महिला का दामाद बनकर उसके साथ रहना पड़ता था।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : social media
लेकिन साल 1980 में चीन के इस गांव में महिलाओं के लंबे बालों को देखने के लिए भारी तदाद में टूरिस्ट का आना जाना शुरू होने लगा था। टूरिस्ट की वजह से यहां के लोगों को काफी फायदा हुआ। जिसके बाद महिलाओं की बाल छुपाकर रखने की प्रथा समय के साथ खत्म हो गई। 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : social media
इस गांव में हर साल 3 मार्च को 'लॉंग हेयर फेस्टिवल' मनाया जाता है। जिसमें महिलाएं गाना गाकर और डांस कर के अपने लंबे खूबसूरत बालों का प्रदर्शन करती हैं। उनकी ये परफॉर्मेंस देखने टूरिस्ट खास तौर पर आते हैं। लेकिन परफॉर्म केवल शादी शुदा महिलाएं ही करती हैं।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : social media
कुंवारी लड़कियां सबसे पहले अपने बाल सिर्फ शादी के बाद अपने पति को ही दिखाती हैं। यहां की महिलाओं के लिए उनके बाल उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। इन महिलाओं के बाल 80 साल की उम्र से पहले सफेद नहीं होते हैं। 

8 of 10
- फोटो : social media
इतना ही नहीं बल्कि, इन महिलाओं के हेयर स्टाइल से उनके जीवन के बारे में भी जानकारी मिलती है। जिन महिलाओं के बच्चे होते हैं वो माथे के ऊपर जूड़ा बांधती हैं। जिन महिलाओं के बच्चे नहीं होते हैं वो अपने बालों को अपने सिर के चारों तरफ लपेटकर रखती हैं। चाइना के इस गांव की महिलाएं 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' बुक में सबसे लंबे बालों के लिए अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं। 

9 of 10
- फोटो : social media
अब आप ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि आखिर इतने लंबे बाल होने के पीछे क्या वजह है। आइए जानें, इस गांव की महिलाएं अपने लंबे बालों के लिए क्या करती हैं। प्राचीन समय से इस गांव की महिलाएं अपने बालों को धोने के लिए चावल के पानी को शैंपू के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं। जिसके बाद वो नदी के पानी से बालों को धोती हैं।  
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : social media
गांव में 51 वर्ष की पान जिफेंग हैं जो इस परंपरा को अब तक जिंदा रखे हुए है। उनके अनुसार जब कोई लड़की 18 साल की होती है तो हम उसके बाल काटते हैं जिसका मतलब होता है कि वो जवान हो गई और शादी के लायक भी। उसके बाद फिर कभी उसके बाल नहीं काटे जा सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें