Fitness Influencer Justyn Vicky
- फोटो : Twitter
अगर आप जिम जाते हैं और वेटलिफ्टिंग करते हैं तो यह खबर आपके लिए लिए हैं। इंडोनेशिया में 15 जुलाई को जिम में अपने कंधे के माध्यम से वजन उठाते वक्त फिटनेस इन्फ्लुएंसर जस्टिन विक्की की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जस्टिन विक्की एक ट्रेनर की मदद से बारबेल उठा रहा है तभी बारबेल का वजन उसकी गर्दन पर आ जाता है और उसकी गर्दन टूट जाती है।
विक्की 210 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश कर रहा था
जब उसके चोट लगती है तो वह खड़ा नहीं हो पाता है। एक न्यूज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि जस्टिन विक्की 210 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश कर रहा था। जब उसे चोट लगी तो उसको एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां बताया गया कि उसकी गर्दन टूट गई थी और उसके हृदय और फेफड़ों से जुड़ी महत्वपूर्ण नसें गंभीर रूप से दब गई थीं।
सर्जरी करने बाद हो गई मौत
हालांकि उसकी आपातकालीन सर्जरी की गई, लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी मृत्यु हो गई। अपनी मृत्यु से पहले अपने अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट के लिए, विक्की ने बर्फ के स्नान में गोता लगाते हुए अपना एक वीडियो अपलोड किया, और कैप्शन में इसके लाभों के बारे में बताया था। वहीं उसके फैंस ने वीडियो के नीचे अपना दुख व्यक्त करते हुए उसके लिए कुछ बातें लिखी हैं।
विक्की के इंस्टाग्राम पर लगभग 30,000 फॉलोअर्स
फिटनेस इन्फ्लुएंसर जस्टिन विक्की के इंस्टाग्राम पर लगभग 30,000 फॉलोअर्स थे। एक यूजर ने लिखा कि वह हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहते थे और मुझे प्रेरित करते थे। मैं अपनी फिटनेस यात्रा पर उनके प्रभाव को कभी नहीं भूलूंगा। यह हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान है, लेकिन हम उनकी भावना को जीवित रखेंगे। एक अन्य ने कहा कि आपकी आत्मा को शांति मिले। यह सुनकर बहुत दुख हुआ। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि जस्टिन सिर्फ एक फिटनेस विशेषज्ञ से कहीं अधिक थे। वह प्रेरणा के प्रतीक थे।