फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: पुलिस ने गिरफ्तार किया भारतीय-कनाडाई व्यक्ति, मंदिरों के दरवाजे तोड़कर चोरी करने का आरोप

Fri, 29 Dec 2023 03:36 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

Canada: एक भारतीय-कनाडाई व्यक्ति को कनाडा के विभिन्न इलाकों में हिंदू मंदिरों में चोरी करन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति पर गेट तोड़कर घरों में घुसने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के डरहम और ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में हिंदू मंदिरों में चोरी करने के आरोप में एक भारतीय-कनाडाई व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  

विज्ञापन

हालांकि, डरहम पुलिस ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये मामले घृणा अपराध (हेट क्राइम) या घृणा से प्रेरित प्रतीत नहीं होते हैं। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान ब्राम्पटन शहर के जगदीश पंढेर (41 वर्षीय) के रूप में की है। 

सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते दिखा पंढेर
विज्ञप्ति के मुताबिक, चोरी की घटना आठ अक्तूबर को पिकरिंग में बेली स्ट्रीट और कोस्नो बुलेवार्ड इलाके में हुई। उसी दिन सुबह आठ बजे पुलिस ने मंदिर में घुसी। सुरक्षा कैमरों में पंढेर को मंदिर में घुसते और दान पत्रों से बड़ी मात्रा में नकदी निकालते हुए देखा गया था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह इलाके से फरार हो गया था। 
विज्ञापन

कई अन्य मामलों में भी लगाया गया आरोप
पुलिस का कहना है कि संदिग्ध को साल भर हिंदू मंदिरों में घुसते और चोरी करते देखा गया है। उन्होंने कहा, 'ये दरवाजा तोड़कर घुसने की घटनाएं डरहम क्षेत्र और ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र के आसपास हुईं। पंढेर पर अन्य आरोपों के अलावा दरवाजा तोड़ने और प्रवेश करने के चार आरोप लगाए गए हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें