फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anju: प्यार के लिए सरहद पार करने वाली अंजू पाकिस्तान से लौटेगी, बच्चों से मिलने के लिए अगले महीने भारत आएगी

Sun, 17 Sep 2023 08:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, पेशावर

सार

25 जुलाई को इस्लाम कबूल के बाद अंजू ने अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी। उसका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। वे 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। अंजू का नाम बदलकर अब फातिमा हो गया है। 
विज्ञापन
नसरुल्लाह के साथ अंजू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू अब भारत लौटेगी। प्यार के लिए सरहद पार करने वाली अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत आएगी। उसके पाकिस्तानी पति ने रविवार को बताया कि अंजू अगले महीने भारत लौट सकती है। वह परेशान है और अपने दो बच्चों को बुरी तरह से याद कर रही है।

विज्ञापन




इससे पहले 25 जुलाई को इस्लाम कबूल के बाद अंजू ने अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी। उसका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। वे 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। अंजू का नाम बदलकर अब फातिमा हो गया है। 

अंजू के पति नसरुल्लाह ने बताया कि फातिमा (अंजू) अगले महीने भारत लौट रही हैं। वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बुरी तरह याद कर रही है। उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बता दें कि अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।
विज्ञापन


नसरुल्लाह ने कहा कि वह नहीं चाहता कि फातिमा का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो। बेहतर होगा कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए अपने देश चली जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस चली जाएंगी। अगर वीजा मिला तो वह भी भारत की यात्रा करेंगे।

अंजू और उनके पति इस साल अगस्त में अपनी शादी के बाद पहली बार पेशावर में थे। इस दौरान अंजू ने पेशावर में दिवंगत दिलीप कुमार और शाहरुख खान जैसे दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेताओं के पैतृक घरों को देखने की इच्छा व्यक्त की थी। अंजू ने कहा था कि मैंने कुछ पश्तो शब्द सीखे हैं। पाकिस्तान आने से पहले मुझे नहीं पता था कि मैं यहां इतनी मशहूर हो जाऊंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें