फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानिश सिद्दीकी: ये हैं भारतीय पत्रकार की आखिरी तस्वीरें, देखें युद्ध क्षेत्र में कैसे जीते थे जिंदगी

Fri, 16 Jul 2021 01:54 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दानिश सिद्दीकी को पुलित्जर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस रिपोर्ट में हम आपको दानिश की आखिरी तस्वीरों से रूबरू करा रहे हैं। साथ ही, बता रहे हैं कि युद्ध क्षेत्र में वह कैसे जिंदगी बिता रहे थे। 
विज्ञापन
1 of 4
दानिश के दोस्त ने खींची थी उनकी यह तस्वीर - फोटो : Twitter/dansiddiqui
अफगानिस्तान का कंधार शहर इस वक्त तालिबान के हमले से जूझ रहा है। हिंसाग्रस्त इस क्षेत्र से एक दुख भरी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां भारतीय पत्रकार (फोटो जर्नलिस्ट) दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। जब यह वारदात हुई, उस वक्त वह अफगान सुरक्षा बलों के साथ एक रिपोर्टिंग असाइनमेंट पर थे। साथ ही, अफगानिस्तान में लगातार हो रही हिंसा की तस्वीरें दुनिया के सामने ला रहे थे। भारतीय पत्रकार के साथ हुई इस दर्दनाक घटना की जानकारी अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंडजे ने दी। बता दें कि दानिश सिद्दीकी को पुलित्जर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस रिपोर्ट में हम आपको दानिश की आखिरी तस्वीरों से रूबरू करा रहे हैं। साथ ही, बता रहे हैं कि युद्ध क्षेत्र में वह कैसे जिंदगी बिता रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 4
दानिश ने साझा की थी 15 घंटे के ऑपरेशन के बाद ब्रेक की तस्वीर - फोटो : Twitter/dansiddiqui
13 जुलाई को पोस्ट की थी आखिरी तस्वीर
गौरतलब है कि दानिश सिद्दीकी इस वक्त अफगानिस्तान में रिपोर्टिंग असाइनमेंट पर थे। वह अपने कैमरे की नजर से तालिबानी हमले से हो रही हिंसा से दुनिया को रूबरू करा रहे थे। इस बीच उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 15 घंटे के ऑपरेशन के बाद उन्हें महज 15 मिनट का ब्रेक मिला। 
 
विज्ञापन

3 of 4
13 जुलाई को दानिश के सैन्य वाहन पर आरपीजी से फायर हुए थे तीन राउंड - फोटो : Twitter/dansiddiqui
दो दिन पहले भी छूकर गुजरी थी मौत
बता दें कि दानिश सिद्दीकी अफगानिस्तान में दो दिन पहले भी मौत से रूबरू हुए थे। दरअसल, उस दौरान वह अफगान सेना के उस वाहन में मौजूद थे, जो हिंसाग्रस्त इलाकों से लोगों को बचाने जा रहा था। उस वक्त सेना की गाड़ी पर भी गोलीबारी की गई थी, जिसमें दानिश बाल-बाल बचे थे। दानिश ने इस घटना का वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया था, जिसमें गाड़ी पर आरपीजी की तीन राउंड फायरिंग होती नजर आई। उस दौरान दानिश ने लिखा था कि भाग्यशाली हूं कि सुरक्षित हूं...
 
विज्ञापन

4 of 4
दानिश सिद्दीकी - फोटो : Twitter
दानिश ने जामिया से की थी पढ़ाई
जानकारी के मुताबिक, दानिश सिद्दीकी ने दिल्ली जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई की थी। यहां से उन्होंने इकोनॉमिक्स में स्नातक किया था। वहीं, 2007 में जामिया स्थित एजेके मास कम्युनिकेशन सेंटर से मास कॉम किया था। दानिश ने एक टीवी चैनल में बतौर पत्रकार अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उनका रुझान फोटो जर्नलिज्म की तरफ बढ़ता चला गया और 2010 में वह अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के साथ जुड़ गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें