फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब: भारतीय मूल के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 01 Jul 2019 07:54 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हैदराबाद स्थित एक परिवार के तीन लोगों की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना शुक्रवार और शनिवार रात के बीच की है। यह घटना तब घटी जब एक ही परिवार के चार सदस्य, जिसमें सैय्यद जैनुल अबीदीन, उनकी पत्नी सैय्यद अतिया बानू और उनके बेटे सैय्यद मुर्तजा और सैय्यद इस्माइल शामिल थे, वह मदीना से जेद्दाह जा रहे थे। परिवार कार से तीर्थस्थल की यात्रा कर रहा था।

विज्ञापन


सड़क हादसे में पति, पत्नी और एक बेटे की मौत हो गई है जबकि दूसरा बेटा सैय्यद इस्माल गंभीर रूप से घायल है। सैय्यद का सऊदी अस्पताल के स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सैय्यद जैनुल अबीदीन के बहनोई अली मिया ने सऊदी अरब में स्थित भारतीय दूतावास और भारत सरकार से अनुरोध किया है कि वह शवों को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाने में मदद करें।

अली ने कहा, 'सभी हैदराबाद के मुशीराबाद के रहने वाले थे। सैय्यद जैनुल अबीदीन सऊदी अरब में पिछले 40 साल से काम कर रहे थे। वह जेद्दाह में अपने परिवार के साथ रहते थे। हम सऊदी अरब में स्थित भारतीय दूतावास और केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि अंतिम संस्कार करने के लिए हैदराबाद में शवों को वापस लाने में हमारी मदद करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें