फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीरियर पर पत्नी और जुड़वां बेटों की हत्या का आरोप, खुद भी की आत्महत्या

Fri, 16 Feb 2024 12:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार आनंद हेनरी मेटा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था। वह इससे पहले गूगल में काम करते थे। वहीं उनकी पत्नी बेंजीगर 'जिलो' में एक डेटा वैज्ञानिक थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिपोर्निया में भारतीय मूल के पूर्व मेटा सॉफ्टवेयर आनंद हेनरी पर अपनी पत्नी और जुड़वा बेटों की हत्या करने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद आनंद हेनरी ने खुद को भी गोली मार ली थी। 
विज्ञापन


भारतीय मूल के व्यक्ति ने की पत्नी और जुड़वा बेटों की हत्या
पुलिस विभाग ने बताया, '37 वर्षीय हेनरी और उनकी 36 वर्षीय पत्नी एलिस बेंजीगर का शव उनके घर के बाथरूम में मिला। हेनरी के नाम से पंजीकृत नौ मिमी हैंडगन भी जमीन पर पड़ा मिला।' पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा, 'हमारी जांच के अनुसार बेंजीगर के शरीर पर कई सारे गोलियों के घाव थे। वहीं हेनरी के शरीर पर केवल एक ही गोली लगी थी।'

उन्होंने आगे कहा, 'चार वर्षीय जुड़ा बच्चों की मौत गोली लगने से नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने भी बच्चों के मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने हेनरी पर अपने परिवार की हत्या का आरोप लगाया है।' 
विज्ञापन


पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डेटा वैज्ञानिक थी पत्नी
लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार हेनरी मेटा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। वह इससे पहले गूगल में भी काम कर चुके थे। हालांकि, मेटा ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, मौत के दौरान वह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम कर रहे थे। वहीं बेंजीगर जिलो में एक डेटा वैज्ञानिक थीं। 

दोनों ही केरल के रहने वाले थे और दोनों ने पिट्सबर्ग के कार्नेजी मेलन विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, दिसंबर 2016 में पति ने तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन जाहिर तौर पर इसपर अमल नहीं हुआ। पुलिस विभाग ने बताया कि जब परिवार के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ तो पुलिस जांच के लिए उनके घर पर पहुंची। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या शनिवार को हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें