फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

London News: भारतीय मूल का पुलिस अधिकारी ब्रिटेन में दोषी करार, महिला चालक से किया था दुर्व्यवहार

Fri, 02 Dec 2022 03:45 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लंदन

सार

पुलिस अधिकारी अजीतपाल लोटे को लंदन में एक रोड रेज की घटना में आरोपी बनाया है। वहीं अजीतपाल साउथ ईस्ट कमांड यूनिट ट्रेनी डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल के तौर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में भारतीय मूल के मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी को महिला ड्राइवर के साथ दुर्व्यवहार करने का दोषी पाया है। पुलिस अधिकारी का नाम अजीतपाल लोटे है जो बुधवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश हुए। लोटे को लंदन में एक रोड रेज की घटना में आरोपी बनाया है। वहीं अजीतपाल साउथ ईस्ट कमांड यूनिट ट्रेनी डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल के तौर पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


घटना फरवरी 2022 में हुई थी, अजीतपाल लोटे के खिलाफ महिला को धमकी देने, गाली देने और अपमानजनक व्यवहार करने के लिए लोक व्यवस्था अधिनियम की धारा 4ए के तहत अपराध का आरोप लगाया गया था। पुलिस के मुताबिक, लंदन के वैंड्सवर्थ में एक अकेली महिला कार चला रही थी इसी दौरान लौटे ने उनकी कार रोकी और अपना पुलिस का कार्ड दिखाया। लोटे ने महिला को धमकाकर अपनी कार स्थानांतरित करने को कहा। 

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि महिला को उसका व्यवहार अच्छा नहीं लगा। उसने लोटे से बहस की, फिर महिला ने सोचा की यह फर्जी पुलिसवाला हो सकता है। महिला ने लोटे और उसके वाहन की तस्वीर ली और उसे पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें