फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: कोविड धोखाधड़ी मामले में भारतवंशी को दो साल कैद

Thu, 26 Aug 2021 01:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

  • 18 लाख डॉलर आपदा राहत कर्ज के लिए फर्जी दस्तावेज देकर हासिल किए
  • मोहन को वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ वाशिंगटन में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारतीय मूल के 48 वर्षीय एक प्रौद्योगिकी पेशेवर को संघीय कोविड-19 आपदा राहत कर्ज सुविधा में से फर्जी दस्तावेजों के जरिये करीब 18 लाख डॉलर हासिल करने के जुर्म में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


अमेरिकी न्याय मंत्रालय के मुताबिक, वाशिंगटन राज्य के क्लाइड हिल के रहने वाले मुकुंद मोहन ने 15 मार्च को धोखाधड़ी और धन शोधन के आरोप स्वीकार किए थे।

माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन में काम कर चुके मोहन ने सरकार के पे-चेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम के जरिये कर्ज हासिल करने के लिए फर्जी रोजगार दस्तावेज दिए। उसने उन कंपनियों के लिए कर्ज हासिल किया जो वह कथित तौर पर चलाता था।

उसने जाली दस्तावेज के जरिये 55 लाख डॉलर के कर्ज के लिए आवेदन दिया और जुलाई 2020 में गिरफ्तारी से पहले उसे 18 लाख डॉलर मिले। मोहन को वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ वाशिंगटन में मंगलवार को दो साल की जेल की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें