फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navy: डेनमार्क पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज 'तबर', समुद्री क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

Sun, 18 Aug 2024 09:40 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन

सार

भारतीय नौसेना का युद्ध पोत आईएनएस 'तबर' दो दिवसीय यात्रा के लिए डेनमार्क के एस्बर्ज पहुंच गया है। कैप्टन एमआर हरीश के नेतृत्व में भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन फ्रिगेट आईएनएस ‘तबर’ नॉर्डिक देश डेनमार्क के एस्बर्ज बंदरगाह पर पहुंचा। 

विज्ञापन
आईएनएस तबर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन फ्रिगेट (युद्ध पोत) आईएनएस 'तबर' दो दिवसीय यात्रा के लिए डेनमार्क के एस्बर्ज पहुंच गया है। रविवार को नौसेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात की जानकारी दी। बताया गया है कि कैप्टन एमआर हरीश के नेतृत्व में भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन फ्रिगेट आईएनएस तबर नॉर्डिक देश डेनमार्क के एस्बर्ज बंदरगाह पर पहुंच गया है। डेनिश सशस्त्र बलों ने उसका भव्य स्वागत किया। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में मौजूदा द्विपक्षीय जुड़ाव को मजबूत करना है।

विज्ञापन


आपसी साझेदारी को बढ़ाने पर जोर
पोस्ट में आगे कहा कि एस्बर्ज बंदरगाह में ठहरने के दौरान, जहाज का चालक दल सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित डेनिश सशस्त्र बलों के साथ विभिन्न द्विपक्षीय पेशेवर बातचीत में शामिल होगा। भारतीय नौसेना दुनिया भर की नौसेनाओं के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

हथियारों और सेंसर की बहुमुखी रेंज से लैस है आईएनएस तबर
भारत और डेनमार्क के बीच ऐतिहासिक राजनयिक संबंध है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं, अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता पर आधारित है। आईएनएस तबर हथियारों और सेंसर की एक बहुमुखी रेंज से लैस है और भारतीय नौसेना के शुरुआती स्टील्थ फ्रिगेट में से एक है। यह जहाज भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है, जो पश्चिमी नौसेना कमान के तहत मुंबई में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें