फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारतीय-अमेरिकी राज्य सीनेटर अंतानी ने कांग्रेस की दावेदारी का किया एलान, ओहियो के इस जिले से लड़ेंगे चुनाव

Tue, 14 Nov 2023 11:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को

सार

US: अमेरिका में सबसे कम उम्र के भारतीय-अमेरिकी राज्य या संघीय निर्वाचित अधिकारी नीरज ने ओहियो के दूसरे कांग्रेस जिले से प्रतिनिधि सभा सीट के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।
विज्ञापन
नीरज अंतानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय-अमेरिकी सीनेटर नीरज अंतानी ने मंगलवार को अमेरिकी राज्य ओहियो से कांग्रेस (संसद) के लिए अपनी दावेदारी का एलान किया। 

विज्ञापन


अमेरिका में सबसे कम उम्र के भारतीय-अमेरिकी राज्य या संघीय निर्वाचित अधिकारी नीरज ने ओहियो के दूसरे कांग्रेस जिले से प्रतिनिधि सभा सीट के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।

32 वर्षीय रिपब्लिकन नेता अंतानी ने कहा, ओहियो के इतिहास में पहले हिंदू और भारतीय-अमेरिकी राज्य सीनेटर के रूप में मैंने यह सुनिश्चित करने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत की है कि हर ओहियो वासी को अपने अमेरिकी सपने को हासिल करने का अवसर मिले। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अब मैं कांग्रेस के लिए अपने समुदाय के मूल्यों के लिए एक योद्धा बनने जा रहा हूं और उन लोगों के खिलाफ लड़ रहा हूं जो हम पर कहर बरपाना चाहते हैं। अंतानी ने आगे कहा, मैं उन नीतियों के लिए मजबूती से खड़ा रहूंगा, जो हमारे समुदाय को लाभ पहुंचाती हैं और उन लोगों का कड़ा विरोध करता हूं जो इसके खिलाफ हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर वह चुने जाते हैं तो वह कांग्रेस के सबसे कम उम्र के भारतीय-अमेरिकी सदस्य और अमेरिकी इतिहास में कांग्रेस के पहले रिपब्लिकन हिंदू सदस्य बन जाएंगे।  

अंतानी की ओर से यह घोषणा तब की गई है जब गुरुवार ओहियो के दूसरे कांग्रेस जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले रिपब्लिकन सांसद ब्रैड वेनस्ट्रप ने एलान किया कि वह फिर से चुनाव नहीं लड़ेंगे और कांग्रेस से सेवानिवृत्त होंगे। 
विज्ञापन


अंतानी ने कांग्रेस और सेना में एक लड़ाकू सर्जन के रूप में राष्ट्र के लिए समर्पित सेवा के वर्षों के लिए वेनस्ट्रप को धन्यवाद दिया। राज्य का दूसरा कांग्रेस जिला दक्षिणी ओहियो लगभग 150 मील की दूरी पर 16 काउंटियों में फैला है। जिले का मतदाता सूचकांक काफी रिपब्लिकन है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें