फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशी नीरज अंतानी ने ओहायो के सीनेटर के तौर पर शपथ ली

Tue, 05 Jan 2021 09:09 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
नीरज अंतानी - फोटो : Twitter - @NirajAntani
विज्ञापन

भारतवंशी नीरज अंतानी ने अमेरिका के ओहायो के सीनेटर के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही वह राज्य की सीनेट का हिस्सा बनने वाले भारतीय मूल के पहले अमेरिकी बन गए हैं। ओहायो सीनेट के लिए चुने गए अंतानी (29) ने सोमवार को शपथ ली।

विज्ञापन


शपथ लेने के बाद अंतानी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के काबिल बना। बतौर सीनेटर अंतानी का कार्यकाल चार साल का होगा। अंतानी ने कहा कि मैं ओहायो वासियों के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करूंगा ताकि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिले।



अंतानी ने आगे कहा कि इस अनिश्चित अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच हमें निश्चित रूप से ऐसी नीतियां लागू करने की आवश्यकता है जो ओहायो के लोगों को लाभ पहुंचाए। इससे पहले, अंतानी 2014 से ही 42वें ओहायो हाउस डिस्ट्रिक्ट के लिए राज्य प्रतिनिधि के तौर पर सेवा दे चुके हैं। वह ओहायो राज्य प्रतिनिधि सभा का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा सदस्य रहे हैं>

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें