फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास : भारतीय सेना ने कहा- द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाने के साथ दोनों सशस्त्र बलों में तालमेल को भी देगा मजबूती 

Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो

सार

भारतीय थल सेना ने एक ट्वीट में कहा कि दोनों देशों की थल सेनाओं के बीच सैन्याभ्यास मित्र शक्ति 21 श्रीलंका के पूर्वी जिले अंपारा में संपन्न हो गया। सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे अभ्यास के समापन के अवसर पर शुक्रवार को मौजूद रहे। 
विज्ञापन
भारत-श्रीलंका सैन्य अभ्यास - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय थलसेना ने शनिवार को कहा है कि भारत-श्रीलंका के बीच 12 दिनों का संयुक्त सैन्य अभ्यास द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाने के साथ दोनों सशस्त्र बलों में तालमेल व पारस्परिकता को भी मजबूती देगा। भारतीय थल सेना ने एक ट्वीट में कहा कि दोनों देशों की थल सेनाओं के बीच सैन्याभ्यास मित्र शक्ति 21 श्रीलंका के पूर्वी जिले अंपारा में संपन्न हो गया।

विज्ञापन




भारतीय सेना ने कहा- तालमेल, पारस्परिकता को भी इससे बल मिलेगा
सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे अभ्यास के समापन के अवसर पर शुक्रवार को मौजूद रहे। वे श्रीलंकाई सेना प्रमुख जनरल शावेंद्र सिल्वा के न्योते पर चार दिनी दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचे थे। ये 12 दिनी सैन्य अभ्यास चार अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चला, जिसमें आतंक रोधी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने कहा, सशस्त्र बलों के बीच तालमेल और पारस्परिकता बढ़ाने के अलावा, अभ्यास ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने में भी मदद की। कर्नल प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में 120 भारतीय सेना के जवानों के सभी हथियारों की टुकड़ी के साथ अभ्यास शुरू हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें