फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारत विश्व स्तर पर निभा रहा ‘महत्वपूर्ण भूमिका', PM मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अधिकारियों ने दिया बयान

Wed, 07 Jun 2023 07:48 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण के बाद पीएम मोदी 22 जून को अमेरिका जाने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि भारत के साथ हमारी साझेदारी हमारे सबसे महत्वपूर्ण परिणामी संबंधों में से एक है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका भारतीय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए तैयार है। इस बीच, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीएम मोदी की यात्रा भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को दुनिया में सबसे बेहतर साबित करेगी। 

विज्ञापन


कर्ट कैंपबेल ने हडसन इंस्टीट्यूट थिंक टैंक को बताया कि भारत वैश्विक स्तर पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर- वेंदात पटेल
इससे पहले अमेरिकी राज्य विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा था कि भारत के साथ साझेदारी अमेरिका के लिए सबसे अधिक परिणामी संबंधों में से एक है। वाशिंगटन आर्थिक संबंधों को गहरा करने की उम्मीद कर रहा है। पटेल ने कहा था कि हम इस महीने के अंत में पीएम मोदी की राजकीय यात्रा की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। 

यह भी पढ़ें- US: पीएम मोदी की आगामी यात्रा पर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा- हम भारत के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर

विज्ञापन

गौरतलब है, राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण के बाद पीएम मोदी 22 जून को अमेरिका जाने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि भारत के साथ हमारी साझेदारी हमारे सबसे महत्वपूर्ण परिणामी संबंधों में से एक है और हम कई मुद्दों पर अपने सहयोग को गहरा करने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना हो, हमारे आर्थिक संबंधों को गहरा करना हो या व्यापार के मुद्दों को गहरा करना हो।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने हाल ही में एक प्रेस बयान के माध्यम से सूचित किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर जाएंगे।अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन द्वारा व्हाइट हाउस में एक राजकीय रात्रिभोज में की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें