फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriname: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारामरिबो में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, सर्बिया के लिए हुईं रवाना

Wed, 07 Jun 2023 07:36 AM IST
देव कश्यप एएनआई, पारामरिबो (सूरीनाम)।

सार

राष्ट्रपति मुर्मू एक सामुदायिक स्वागत समारोह में सूरीनाम में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से मिलीं। इस समारोह में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने भी भाग लिया। इस मौके पर यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि सूरीनाम में भारतीय सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार देर रात (भारतीय समयानुसार) सूरीनाम की राजधानी पारामरिबो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सूरीनाम में एक मिनी भारत बसता है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सूरीनाम में प्रवासी भारतीय देश के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने लगभग सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू एक सामुदायिक स्वागत समारोह में सूरीनाम में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से मिलीं। इस समारोह में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने भी भाग लिया। इस मौके पर यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि सूरीनाम में भारतीय सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि पदभार संभालने के बाद मेरी पहली राजकीय यात्रा सूरीनाम की है। सूरीनाम में भारतीयों के आगमन के 150 साल पूरे होने के जश्न का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारतीय सूरीनाम में सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं। भारतीयों ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सूरीनाम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार की नीति अपने सभी मित्र देशों के साथ स्थायी संबंध बनाने की है।
विज्ञापन


इससे पहले दिन में द्रौपदी मुर्मू ने पारामारिबो के नफेल्सग्राच में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम के लल्ला रूख संग्रहालय का भी दौरा किया। अपने सूरीनाम दौरे के तीसरे दिन राष्ट्रपति ने सूरीनाम में विष्णु मंदिर का भी दौरा किया।

सूरीनाम के लोगों की विभिन्नता ने मेरा दिल जीत लिया: मुर्मू
राष्ट्रपति यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपके आतिथ्य और स्वागत से अभिभूत हूं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आपके आतिथ्य और स्वागत से मैं बहुत अभिभूत हूं। मैं भारत में आपके भाई-बहनों की ओर से आपको शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं। यहां मेरी पहली यात्रा है, आज एक विशेष अवसर है। आपके यहां के विभिन्न प्रकार के पौधे, आपके यहां के वन्यजीव और आपके यहां की शुद्ध हवा से एक अच्छा वातावरण बनता है। लेकिन सूरीनाम के लोगों की विभिन्नता ने मेरा दिल जीत लिया। भारत और सूरीनाम में काफी समानताएं हैं। दोनों देशों के लोग आसानी से आपस में घुल मिल जाते हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने घर में ही हूं।

सर्बिया दौरे के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति  
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद सर्बिया के लिए रवाना हो गईं। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के निमंत्रण पर राष्ट्रपति नौ जून तक सर्बिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें