फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chabahar Port: 'ईरान-भारत संबंध की मिसाल है चाबहार गोल्डन गेटवे'; राजदूत इराज इलाही द्विपक्षीय संबंध पर बोले

Sat, 10 Feb 2024 09:29 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ईरान के रिश्तों पर राजदूत इराज इलाही ने अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि चाबहार गोल्डन गेटवे दोनों देशों के संबंधों की मिसाल है। उन्होंने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान ईरानी राष्ट्रपति और पीएम मोदी की मुलाकात का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
ईरान के राजदूत इराज इलाही (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाबहार बंदरगाह का 'गोल्डन गेटवे' के रूप में विकास किया जा रहा है। ईरान के राजदूत इराज इलाही ने कहा, चाबहार से जुड़े तमाम विकास भारत और ईरान के संबंधों का अहम उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कॉरिडोर (आईएनएसटीसी) का कार्यान्वयन दोनों देशों के मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
विज्ञापन


ईरान की 45वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम में  राजदूत इलाही ने कहा, पिछले अगस्त में जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 'सौहार्दपूर्ण बैठक' हुई थी। उन्होंने कहा कि दोनों शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद 'गोल्डन गेटवे' के रूप में चाबहार बंदरगाह के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच 'अच्छे सहयोग' की दिशा में एक 'नया चरण' करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें