फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन: परमाणु हथियार मुक्त दुनिया के लिए भारत प्रतिबद्ध, भेदभाव-रहित बहुपक्षीय ढांचे से हासिल होगा लक्ष्य, बोले विदेश सचिव

Mon, 27 Sep 2021 09:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

शृंगला ने कहा, "भारत परमाणु हथियारों की टेस्टिंग पर स्वैच्छिक, एकपक्षीय प्रतिबंध के साथ है और लगातार वैश्विक परमाणु सुरक्षा ढांचे में अपना योगदान दे रहा है।"
विज्ञापन
हर्षवर्धन शृंगला। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनससी) की बैठक में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार की गई व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर भारत का पक्ष रखा। शृंगला ने कहा कि परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के लिए भारत भी प्रतिबद्ध है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के पहले विशेष सत्र के मुताबिक परमाणु हथियारों का पूरी तरह खत्म किया जाना जरूरी है। 
विज्ञापन


शृंगला ने कहा, "हमारा मानना है कि यह लक्ष्य एक तय प्रक्रिया के जरिए हासिल किया जा सकता है। इसके तहत वैश्विक शक्तियां भेदभाव रहित बहुपक्षीय ढांचा अपनाकर  सार्वभौमिक प्रतिबद्धता को पूरा कर सकती हैं।"

विदेश सचिव ने कहा, "भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) के तहत हथियारों पर प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्ताव पर वार्ता में हिस्सा लिया था। लेकिन भारत इस संधि का हिस्सा नहीं बन सकता, क्योंकि यह संधि भारत द्वारा चिह्नित की गईं मूल चिंताओं को दूर नहीं करती।" 
विज्ञापन


शृंगला ने कहा, "भारत परमाणु हथियारों की टेस्टिंग पर स्वैच्छिक, एकपक्षीय प्रतिबंध के साथ है और लगातार वैश्विक परमाणु सुरक्षा ढांचे में अपना योगदान दे रहा है। भारत वैश्विक परमाणु अप्रसार (नॉन-प्रॉलिफिरिशेन) का अहम साझेदार है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें