फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में आतंकी हमला: जिस आईएस प्रभावित शख्स पर पुलिस रख रही थी निगरानी, उसने छह लोगों को चाकू मारे

Fri, 03 Sep 2021 11:58 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि जिस व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया, वह एक श्रीलंकाई नागरिक था।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित सुपरमार्केट में हुई घटना। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रभावित एक हमलावर ने मॉल में घुसकर छह लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया है कि यह शख्स पहले ही पुलिस की संदिग्धों की सूची में था और इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। हालांकि, शुक्रवार को इस व्यक्ति ने सुपरमार्केट के अंदर घुसकर घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने हमले के लगभग 60 सेकंड बाद ही घटनास्थल पर पहुंचकर हमलावर को गोली मार दी। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि जिस व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया, वह एक श्रीलंकाई नागरिक था। वह 2011 में न्यूजीलैंड आया था और उस पर 2016 से ही नजर रखी जा रही थी। उन्होंने इस घटना को आतंकी हमला करार देते हुए कहा कि यह हमला एक व्यक्ति ने किया है, न कि किसी धर्म ने। हमलावर आईएस की विचारधारा से प्रभावित था, जिसका न्यूजीलैंड में कोई समर्थक नहीं है। 

इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुपरमार्केट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर को भागते देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ लोगों को डर से इधर-उधर भागते और चिल्लाते देखा जा सकता है। वीडियो में साफ है कि कुछ देर में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है और पहले हमलावर से सरेंडर करने के लिए कहती है। हालांकि, बाद में पुलिसवाले उस पर गोली चला देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें