फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के कैलिफोर्निया और एरिजोना के जंगलों में आग, 14 हजार एकड़ जंगल खाक

Fri, 12 Jun 2020 01:07 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

  • अमेरिका के एरिजोना, कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग
  • कैलिफोर्निया के कैंप पेंडलटन में 24 घंटे में 8000 एकड़ में फैली आग
  • एरिजोना के टस्कन में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
विज्ञापन
अमेरिका के जंगलों में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक ओर कोरोना का कहर जारी है तो दूसरी ओर जंगलों में लग रही परेशानी का सबब बन रही है। अमेरिका के कैलिफोर्निया और एरिजोना के जंगलों में आग फैल गई है। कैलिफोर्निया के कैंप पेंडलटन मेें पिछले 24 घंटों में करीब आठ हजार एकड़ जंगल खाक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


वहीं लॉस एंजेलिस के अलग-अलग इलाकों में आग की चपेट में आकर 1200 एकड़ के जंगल जल चुके हैं। इसके अलावा वेंचुरा काउंटी में आग से 200 एकड़ तक का जंगल तबाह हो गया। जबकि लेक पिरु इलाके से 2,100 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।


अमेरिका के इन दो राज्यों में लगी आग को बुझाने के लिए 125 से ज्यादा दमकलकर्मी जुटे हुए हैं। उधर एरिजोना के टस्कन में भी आग का फैलाव जारी है, यहां करीब पांच हजार एकड़ जंगल आग की चपेट में आकर झुलस चुके हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल अक्तूबर में कैलिफोर्निया में लगी आग के कारण एक लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था, इस आग में 25,000 से ज्यादा घर आग की चपेट में आकर राख हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें