फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'सरकार ने आरक्षित सीटों पर फैसले को लागू नहीं किया तो होंगे बड़े प्रदर्शन', इमरान खान की चेतावनी

Mon, 12 Aug 2024 10:52 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अगर सरकार विशेष सीटों के फैसले को स्वीकार नहीं करती है और सीजेपी काजी फैज ईसा को विस्तार देने की कोशिश करती है तो वह इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को शहबाज शरीफ सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर आरक्षित सीटों पर फैसले को लागू करने से इनकार किया या मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) काजी फैज ईसा का कार्यकाल बढ़ाया तो वह सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। खान अभी रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


जेल में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान खान ने कहा, "अगर सरकार विशेष सीटों के फैसले को स्वीकार नहीं करती है और सीजेपी ईसा को विस्तार देने की कोशिश करती है तो हम इसका विरोध करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत खराब है।

उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार संविधान में संशोधन करना चाहती है, ताकि वह सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों की अवहेलना करके सीजेपी के कार्यकाल को बढ़ा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो बड़े पैमाने पर विरोध होगा। 
विज्ञापन




शेख हसीना के शासनकाल की तुलना पाकिस्तान की स्थिति से करते हुए पीटीआई पार्टी के संस्थापक ने कहा कि मौजूदा सियासी माहौल ठीक नहीं है। खान ने दावा किया, हमारे हालात बांग्लादेश से भी खराब हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों को दरकिनार करते हुए अपने सेना प्रमुख, मुख्य न्यायाधीश और पुलिस प्रमुखों की नियुक्ति की। उन्होंने इन घटनाओं और पाकिस्तान के बीच समानताएं बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं पाकिस्तान में हुई हैं और हो रही हैं। 

खान ने आम चुनाव में कथित धोखाधड़ी की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार को डर है कि इसका खुलासा हो जाएगा। सरकार जांच से बचने के लिए न्यायाधिकरणों में अपने न्यायाधीशों को नियुक्त करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन मुद्दों को संबोधित नहीं किया गया तो देश व्यापक अशांति की संभावना के साथ चौराहे पर खड़ा है। 

उन्होंने पिछले साल नौ मई की घटनाओं को लेकर पीटीआई कार्यकर्ताओं और नेताओं पर कार्रवाई के लिए भी सरकार की आलोचना की। खान ने कहा, जिन लोगों ने नौ मई की वीडियो फुटेज चुराई है, वहीं उस दिन की घटनाओं के लिए जिम्मेदार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें