फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान ने किया आंदोलन का आह्वान, कहा- देश की आजादी की रक्षा के लिए लड़ाई जरूरी

Thu, 12 Sep 2024 11:07 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि हमारा आंदोलन लोकतंत्र के लिए जिहाद है। मैं पूरे देश से हमारी आजादी को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान करता हूं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पार्टी पीटीआई के सदस्यों से राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए तैयार रहें। देश की आजादी की रक्षा के लिए लड़ाई जरूरी है। 

विज्ञापन


अदियाला जेल में मीडिया से बात करते हुए पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि हमारा आंदोलन लोकतंत्र के लिए जिहाद है। मैं पूरे देश से हमारी आजादी को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान करता हूं। खान ने विशेष न्यायाधीश हुमायूं दिलावर पर उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कैद करने के पीछे होने का आरोप लगाया।  उन्होंने कहा कि हुमायूं दिलावर को हमारे खिलाफ फैसले सुनाने के बदले में अरबों की जमीन उपहार में दी गई थी। खैबर-पख्तूनख्वा के भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के पास न्यायाधीश और उनके परिवार के खिलाफ सभी सबूत हैं।

आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी पर भी पूर्व पीएम हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) पर कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने के लिए मंत्री मोहसिन नकवी को आंतरिक मंत्रालय और पीसीबी अध्यक्ष सहित प्रमुख पदों से नवाजा गया। नकवी ने हमारे खिलाफ अत्याचार किए। 
विज्ञापन


खान ने मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा पर पीटीआई के उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जस्टिस ईसा ने हमसे हमारा चुनाव चिह्न छीन लिया और मानवाधिकार उल्लंघनों पर हमारी याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि रावलपिंडी के पूर्व आयुक्त ने धांधली के लिए मुख्य न्यायाधीश और पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) को जिम्मेदार ठहराया था। फिर भी मुख्य न्यायाधीश ईसा को विस्तार दिया जाएगा।

पूर्व पीएम ने पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति की तुलना पूर्व सैन्य शासक जनरल याह्या खान के समय से की। पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि नवाज शरीफ को डरा कर रखा गया है। नहीं तो वह बहुत पहले ही भाग गए होते। पूरे देश को हमारी आजादी की रक्षा के लिए सड़क पर आंदोलन के लिए खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निवेश आकर्षित करने के लिए पाकिस्तान में कानून का शासन आवश्यक है। 

इमरान खान ने एलान किया कि पीटीआई की सड़क आंदोलन की योजना जल्द ही सामने आएगी। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे अन्याय को भी उजागर किया। सरकार ने हमारे सांसदों को गिरफ्तार किया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और मेरी पत्नी की कैद भी अवैध है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें