फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : इमरान खान ने यौन अपराधों के लिए मोबाइल फोन को बताया जिम्मेदार, हो रही जगहंसाई

Sat, 28 Aug 2021 01:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।

सार

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के इस बयान का ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है और उन पर यौन हिंसा के असली अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान में मोबाइल फोन का दुरुपयोग होने के कारण यौन अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि उन्हें इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होना पड़ा है।

विज्ञापन


द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने कहा कि मोबाइल फोन के दुरुपयोग के कारण यौन अपराध बढ़ रहे हैं। हमें अपने बच्चों को सीरत-ए-नबी के गुणों की शिक्षा देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, पूर्व में हमारे देश में महिलाओं को जो सम्मान मिलता थ्रा वो पूरे विश्व में कहीं नहीं दिखाई देता। पश्चिम में महिलाओं को वह सम्मान नहीं मिलता, जो यहां मिलता था। इमरान ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं (14 अगस्त पर महिला टिकटॉकर के ऊपर भीड़ के यौन हमले) हो रही हैं, क्योंकि हमारे बच्चों का सही दिशा नहीं दी गई।
विज्ञापन


एक ट्विटर यूजर सबर्बन डिलिकेशियन ने कहा, मेरे परिवार में हर किसी के पास एक मोबाइल फोन ह्रै, अब मुझे ध्यान रखना पड़ेगा कि ये फोन उनमें से किसी एक पर यौन हमला न कर दे। सोहणी नाम की एक अन्य यूजर ने लिखा, वे अपराधियों को छोड़कर इस सूरज तले हर किसी पर आरोप लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें